sundarkand

क्या आपका स्मार्टफोन चलता है बहुत स्लो? तो ये टिप्स फोन की स्पीड बढ़ाने में काम आएंगे

Updated: सोमवार, 4 मार्च 2019 (16:58 IST)
आपने गौर किया होगा कि कई बार स्मार्टफोन थोड़ा पुराना होने पर धीमा चलने लगता है या कई बार तो नया फोन भी कुछ ही महीनों में स्लो हो जाता है। आखिर ऐसा क्यों? तो आइए, हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिन पर ध्यान देने पर बेवजह आपके स्मार्टफोन की स्पीड कम नहीं होगी -
 
1 अपने स्मार्टफोन की होम स्क्रीन को साफ रखें, यानी कि केवल जरूरी चीजें ही वहां पर रखें। कई लोगों बहुत सारे गैरजरूरी ऐप भी होम स्क्रीन पर रखते हैं, जो फोन की स्पीड को धीमा करने की वजहों में से एक है।
 
2 स्मार्टफोन में मौजूद गूगल क्रोम का डाटा सेवर मोड आन रखें।
 
3 अधिकतर स्मार्टफोन में आटो सिंक आन रहता है जिस कारण फोन के डाटा का बैकअप अपने आप ही गूगल ड्राइव में अपलोड होते रहते हैं। अगर आप आटो सिंक को बंद कर देंगे तो आपका फोन पहले से ज्यादा तेज चलने लगेगा।
 
4 कुछ देर फोन को इस्तेमाल करने के बाद स्टोरेज में कैशे मेमोरी बनती है, जो फोन की स्टोरेज को घेरती है। इसलिए अगर आप फोन की सेटिंग्स में कैशे को क्लियर कर देंगे तो फोन की स्पीड बढ़ाने में मदद मिलेगी।
 
5 स्मार्टफोन में समय-समय पर अपडेट के मेसेज आते रहते है, जिन्हें कंपनियां भेजती है। उन्हें अपडेट जरूर करें। 
6 अगर सभी तरीके अपनाने के बाद भी स्मार्टफोन की स्पीड न बढ़े तो डाटा का बैकअप लें और फैक्टरी रीसेट में जाकर फोन को रीसेट करें। ऐसा करने पर फोन से सबकुछ डिलीट हो जाएगा और फोन एकदम नए जैसा हो जाएगा।


ALSO READ: शर्मनाक !!! वर्जिन लड़की, कोल्ड ड्रिंक की बोतल या बिस्किट का पैकेट... ?

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख