suvichar
✕

सस्ता 4जी फोन भारत 1, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (00:31 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार सेवाएं देने वाली देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी माइक्रोमैक्स के साथ मिलकर 4 जी वीओएलटीई फीचर फोन भारत 1 लांच करने की घोषणा की है। कुल 2,200 रुपए मूल्य के इस फीचर फोन पर 97 रुपए मासिक शुल्क में अनलिमिटेड कालिंग और अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।
 
संचार मंत्री मनोज सिन्हा, संचार सचिव अरुणा सुंदरराजन, बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव और माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा ने यहां इस फोन को लांच किया। सिन्हा ने कहा कि बंडल्ड सेवाओं के साथ लांच इस फीचर फोन से न सिर्फ बीएसएनएल का ग्राहक आधार बढ़ाने में मदद मिलेगी बल्कि इससे इस कंपनी की वित्तीय स्थिति को और बेहतर बनाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र में जारी कड़ी प्रतिस्पर्धा में बीएसएनएल एक सशक्त ऑपरेटर के रूप में न सिर्फ टिका हुआ बल्कि हमेशा अपने ग्राहकों को कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रहा है।
 
राहुल शर्मा ने कहा कि 20 अक्टूबर से पूरे देश में बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो रहे इस फोन को मेक इन इंडिया के तहत देश में ही डिजाइन, विकास और निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीम एप, नेट बैंकिंग, माय बीएसएनएल ऐप के साथ ही इसमें गूगल और याहू सर्च भी उपलब्ध है।
 
उन्होंने बताया कि क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ ही क्वॉलकॉम के 205 मोबाइल प्लेटफार्म पर निर्मित यह फोन 4 जी वीओएलटीई के साथ ही सुरक्षित डिजिटल भुगतान के लिए बहुत ही उपयोगी है। डुअल सिम, दो एमपी रियर और वीजीए फ्रंट कैमरा वाले इस फोन में 2000 एमएएच की बैटरी है । यह फोन न सिर्फ तीव्र इंटरनेट के लिए उपयोगी बल्कि वीडियो देखने को बेहतर बनाने वाला है।
 
श्रीवास्तव ने कहा कि भारत 1 देश का 4 जी फोन है और इस फोन से देश में डाटा उपयोग में बढोतरी होने का अनुमान है। इस मौके पर बीएसएनएल ने ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक्स्ट्रामार्क्स एजुकेशन इंडिया के साथ करार किया है। संचार मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 15 दिनों तक नि:शुल्क शिक्षा का ऑफर दिया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार ने तेज की तैयारी, वृन्दावन IT सिटी में विकसित होगा टेक्नोलॉजी हब

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

अगला लेख