sundarkand

स्कूल जाने वाले बच्चों को सिखाएं ये सोशल स्किल्स

ऐसे बच्चे होते हैं सबके फेवरेट

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 14 मई 2024 (16:14 IST)
kids social skills

Social Skills for school going Kids: बच्चों की फिज़िकल ग्रोथ के साथ-साथ उनके व्यवहार पर ध्यान देना हर मां-बाप के लिए ज़रूरी होता है। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा हेल्दी होने के साथ-साथ बाहर की दुनिया में लोगों के साथ स्मार्टली बिहेव कर सके। कई बार बच्चे खुद को बाहर के लोगों के साथ जोड़ नहीं पाते। इससे उन्हें अन्य बच्चों के साथ घुलने-मिलने और दोस्त बनाने में दिक्कतें आती हैं।

अगर आपके बच्चे के साथ भी ऐसी ही समस्या है तो आप ये तरीके अपनाएं और अपने बच्चे को ये स्किल्स सिखाएं। ये सोशल स्किल्स (Social Skills For Kids) आपके बच्चे के काम बचपन में तो आएंगी ही साथ ही बड़े होने के बाद उनके लिए करियर में भी बेहतर करने में मदद होगी। (Important Social Skills for school going Kids in Hindi)

स्कूल जाने वाले बच्चों को सिखाएं ये सोशल स्किल्स: इस आलेख में हम आपको कुछ ऐसी स्किल्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपके बच्चे को सामाजिक जीवन में बहुत व्यावहारिक बन सकती हैं।

दूसरों का साथ देना
बच्चों को बचपन से ही अपने आसपास के लोगों को सपोर्ट और सहयोग देना सिखाएं। सहियोगात्म्क रवैया एक महत्वपूर्ण गुण है जो  टीम के तौर पर काम करने में बच्चे को मदद करता है। इस तरह बच्चे ना केवल स्कूल और पढ़ाई-लिखाई बल्कि अपने रिश्तों में भी तारीफ़ पाते हैं।

शेयरिंग
छोटे बच्चों को कम उम्र से ही एक-दूसरे के साथ अपना सामान शियर करने और साथ मिल जुलकर रहने के लिए प्रोत्साहित करें। ऐसा करने से बच्चे दूसरे बच्चों के साथ खुश रहना सीख सकेंगे और उनमें आपसी सहियोग की भावना जन्म लेगी।

लोगों को ग्रीट करना:
जो बच्चे मिलने पर सही तरीके से अभिवादन करते हैं उन्हें दूसरे याद रखते हैं और उनकी तारीफ़ भी होती है। इसी तरह बच्चे जब लोगों का अभिवादन करना सीख जाते हैं तो इससे उनकी पर्सनालिटी में भी अच्छे बदलाव आते हैं। ऐसे बच्चे संस्कारी कहलाते हैं और वे लोगों से प्यार भी पाते हैं।

बड़ों का सम्मान करना
हमारी संस्कृति में बड़ों को सम्मान देना बहुत महत्वपूर्ण गुण है। बच्चों को सिखाएं कि जो भी उनसे बड़ा है उसे सम्मान दें। बड़ों को मिलने पर उनके सामने अच्छा व्यवहार करें और बड़ों की बातें सुनें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

Shravan Month Essay: श्रावण मास पर रोचक हिन्दी निबंध

Happy Guru Purnima Messages: गुरु पूर्णिमा के 10 सबसे खास, भावात्मक और आकर्षक शुभकामना संदेश

अगला लेख