dharma sangrah
✕

Parenting tips : कोरोना काल में बच्चों के साथ कैसे रहें

Updated: शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (15:43 IST)
कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी तेजी से फैल रही है। हर आयुवर्ग के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस दौरान सीमित से भी अधिक सावधानियां बरतना जरूरी है। खासकर बच्चों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। यूथ की इम्यूनिटी अच्छी होती है लेकिन बच्चों में ऐसा नहीं है। कुछ बच्चे बचपन से ही अधिक कमजोर होते हैं। इसलिए उनका ख्याल रखना जरूरी होता है।
 
तो आइए जानते हैं कोरोना काल में बच्चों की देखभाल कैसे करें-
 
- संक्रमण काल में बाहर जरूर नकारात्मकता का माहौल बना हुआ है लेकिन घर में सकारात्मक माहौल बनाकर रखें।
 
- बच्चों से भी घर में शारीरिक दूरी बनाकर रखें। 
 
- बच्चों को अपनी जिम्मेदारियों के बारे में धीरे से समझाएं, कोशिश करें वह जिद नहीं करें। 
 
- उन्हें कोरोना संक्रमण से जुड़े वीडियो या फोटो नहीं दिखाएं। जिससे उनके मन में भय पैदा हो। 
 
- बच्चों को कुछ ना कुछ गतिविधियों से जोड़ कर रखें। उन्हें आप चित्रकारी, सिंगिंग, लेखन या किताबें पढ़ना, माइंड गेम जैसी एक्टिविटीज में व्यस्त रख सकते हैं। 
 
- बच्चों को कुछ देर उनके पसंदीदा कार्यक्रम जरूर देखने दें। जिससे उनका भी मन लगा रहेगा। 
 
- बच्चों को मोबाइल में कुछ प्रेरणास्त्रोत कहानियां भी दिखा सकते हैं। साथ ही यह भी जरूर ध्यान रखें कि वह और क्या-क्या मोबाइल में चलाते हैं। 
 
- कई सारे इंडोर गेम्स है जिसे वह खेल सकते हैं। आप भी थोड़ी देर उनके साथ खेल सकते हैं, उन्हें भी अच्छा लगेगा।

ALSO READ: Home Isolation होने पर फॉलो करें ये Do's-Don'ts

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख