शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. मंगल देव
  4. Shri Mangal Dev Grah Mandir Amalner
Written By
Last Modified: बुधवार, 18 जनवरी 2023 (18:59 IST)

कोंडाजी व्यायामशाला और मंगल ग्रह सेवा संस्थान द्वारा कुश्ती मैच का सफल आयोजन

कोंडाजी व्यायामशाला और मंगल ग्रह सेवा संस्थान द्वारा कुश्ती मैच का सफल आयोजन - Shri Mangal Dev Grah Mandir Amalner
अमलनेर- Shri Mangal Dev Grah Mandir । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर मंगल ग्रह सेवा संस्था व कोंडाजी व्यायामशाला पैलाड के सहयोग से यहां भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस कुश्ती में भैय्या पहलवान चालीसगांव, सागर पहलवान येवला, संदीप पहलवान गोंडगांव, संदीप पहलवान धरणगांव, पवन पहलवान अमलनेर, कल्पेश विसवे धरणगांव से विजयी रहे।
 
इस दंगल में चालीसगांव, धुले, मालेगांव, धारनगांव, कसौदा, भुसावल, येवला, कन्नड़, नंदुरबार आदि जिलों के पहलवानों ने भाग लिया।
 
विजेता पहलवानों को 100 से 5000 हजार रुपये तक के बर्तन और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विधायक अनिल पाटिल, पूर्व विधायक शिरीष चौधरी, पुलिस निरीक्षक विजय शिंदे, बबलू पाठक, सुरेश पाटिल, केडी पाटिल, प्रताप शिंपी, डॉ. शरद पाटिल, पुलिस सब-इंस्पेक्टर नरसिम्हा वाघ, शब्बीर पहलवान, रावसाहेब पैलवान बालू पाटिल, भरत पवार, ज्ञानेश्वर पाटिल आदि मौजूद थे। राजू पहलवान, विठ्ठल पहलवान रेफरी थे।
 
नगरसेवक संजय पाटिल, संजय भीला पाटिल, नरेंद्र पाटिल, सुनील देवरे, विजय पाटिल, मनोज पाटिल, भोला टेलर, बबलू मिस्त्री आदि सहित कोंडाजी विजय स्कूल के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें
कहीं आपने पन्ना और पुखराज साथ तो नहीं पहन रखा है?