Narak Chaturdashi
✕

मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होने का महत्व, लाभ और पूजा पाठ विधि | Makar sankranti surya uttarayan

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 10 जनवरी 2026 (14:36 IST)
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू धाम के अधिपति, शीश के दानी भगवान श्री खाटू श्याम जी की महिमा निराली है। महाभारत के बर्बरीक के इस कलयुगी अवतारी देवता की आरती का गायन करना हृदय को असीम शांति से भर देता है। बाबा श्याम की आरती न केवल उनके दिव्य स्वरूप का गुणगान करती है, बल्कि भक्तों के जीवन से अंधकार को मिटाकर खुशियों का संचार करती है। जब मंदिर के पट खुलते हैं और "ॐ जय श्री श्याम हरे" की गूँज उठती है, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। चाहे मंगल आरती हो या शयन आरती, बाबा के चरणों में शीश झुकाने मात्र से भक्तों के बिगड़े काम बन जाते हैं। पढ़िये बाबी की आरती।
 
1. मकर संक्रांति उत्तरायण का महत्व और अर्थ
2. मकर संक्रांति उत्तरायण पूजा पाठ विधि
3. मकर संक्रांति उत्तरायण सूर्य को अर्घ्य
4. मकर संक्रांति उत्तरायण पर्व पूजा के लाभ
5. मकर संक्रांति उत्तरायण के संबंध में पूछे जाने वाले प्रश्न-उत्तर- FAQs
 

1. मकर संक्रांति उत्तरायण का महत्व और अर्थ

सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है तो वह उत्तरगामी होता है। उसी तरह जब वह कर्क में प्रवेश करता है तो दक्षिणगामी होता है। ऐसा बहुत कम समय रहता है जबकि सूर्य पूर्व से निकलकर दक्षिण होते हुए पाश्‍चिम में अस्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उत्तरायण के समय सूर्य उत्तर की ओर झुकाव के साथ गति करता है जबकि दक्षिणायन होने पर सूर्य दक्षिण की ओर झुकाव के साथ गति करता है। इसीलिए उत्तरायण और दक्षिणायन कहते हैं। उत्तरायण के समय दिन लंबा और रात छोटी होती है, जबकि दक्षिणायन के समय में रातें लंबी हो जाती हैं और दिन छोटे होने लगते हैं। सूर्य 6 माह उत्तरायण और 6 माह दक्षिणायन रहता है। मकर संक्रांति से देवताओं का दिन आरंभ होता है, जो आषाढ़ मास तक रहता है। दक्षिणायन का काल देवताओं की रात्रि मानी गई है। अर्थात देवताओं के एक दिन और रात को मिलाकर मनुष्‍य का एक वर्ष होता है। मनुष्यों का एक माह पितरों का एक दिन होता है। 
 
भगवान श्रीकृष्ण ने भी उत्तरायन का महत्व बताते हुए गीता में कहा है कि उत्तरायन के 6 मास के शुभ काल में जब सूर्यदेव उत्तरायन होते हैं और पृथ्वी प्रकाशमय रहती है, तो इस प्रकाश में शरीर का परित्याग करने से व्यक्ति का पुनर्जन्म नहीं होता, ऐसे लोग ब्रह्म को प्राप्त होते हैं। यही कारण था कि भीष्म पितामह ने शरीर तब तक नहीं त्यागा था, जब तक कि सूर्य उत्तरायन नहीं हो गया। 
 
उत्तरायण उत्सव, पर्व एवं त्योहार का समय होता है और दक्षिणायन व्रत, साधना एवं ध्यान का समय रहता है। उत्तरायण में तीर्थयात्रा, धामों के दर्शन और उत्सवों का समय होता है। उत्तरायण के 6 महीनों के दौरान नए कार्य जैसे- गृह प्रवेश, यज्ञ, व्रत, अनुष्ठान, विवाह, मुंडन आदि जैसे कार्य करना शुभ माना जाता है। दक्षिणायन में विवाह, मुंडन, उपनयन आदि विशेष शुभ कार्य निषेध माने जाते हैं। इस दौरान व्रत रखना, किसी भी प्रकार की सात्विक या तांत्रिक साधना करना भी फलदायी होती हैं। इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
 
कौनसी ऋतुएं होती हैं : उत्तरायण के दौरान तीन ऋतुएं होती है- शिशिर, बसन्त और ग्रीष्म। इस दौरान वर्षा, शरद और हेमंत, ये तीन ऋतुएं होती हैं। 
 

2. मकर संक्रांति उत्तरायण पूजा पाठ विधि

 
मकर संक्रांति मंत्र :
मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव की निम्न मंत्रों से पूजा करनी चाहिए: 
- ॐ सूर्याय नम:, ॐ आदित्याय नम:, ॐ सप्तार्चिषे नम:। 
- ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रौमं स: सूर्य्याय नमः
 

3. मकर संक्रांति उत्तरायण सूर्य को अर्घ्य

1. सर्वप्रथम प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व शुद्ध होकर स्नान करें। 
2. तत्पश्चात उदित होते सूर्य के समक्ष आसन लगाए।
3. आसन पर खड़े होकर तांबे के पात्र में पवित्र जल लें।
4. उसी जल में मिश्री भी मिलाएं। कहा जाता है कि सूर्य को मीठा जल चढ़ाने से जन्मकुंडली के दूषित मंगल का उपचार होता है। 
5. मंगल शुभ हो तब उसकी शुभता में वृद्दि होती है।
6. जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्यागमन से पहले नारंगी किरणें प्रस्फूटित होती दिखाई दें, आप दोनों हाथों से तांबे के पात्र को पकड़ कर इस तरह जल चढ़ाएं  कि सूर्य जल चढ़ाती धार से दिखाई दें।
7. प्रात:काल का सूर्य कोमल होता है उसे सीधे देखने से आंखों की ज्योति बढ़ती है। 
8. सूर्य को जल धीमे-धीमे इस तरह चढ़ाएं कि जलधारा आसन पर आ गिरे ना कि जमीन पर। 
9. जमीन पर जलधारा गिरने से जल में समाहित सूर्य-ऊर्जा धरती में चली जाएगी और सूर्य अर्घ्य का संपूर्ण लाभ आप नहीं पा सकेंगे। 
10. अर्घ्य देते समय निम्न मंत्र का पाठ करें -
'ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजोराशे जगत्पते। 
अनुकंपये माम भक्त्या गृहणार्घ्यं दिवाकर:।।' (11 बार) 
11. ' ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय, सहस्त्रकिरणाय। 
मनोवांछित फलं देहि देहि स्वाहा: ।।' (3 बार) 
12. तत्पश्चात सीधे हाथ की अंजूरी में जल लेकर अपने चारों ओर छिड़कें। 
13. अपने स्थान पर ही तीन बार घुम कर परिक्रमा करें। 
14. आसन उठाकर उस स्थान को नमन करें।
 

4. मकर संक्रांति उत्तरायण पर्व पूजा के लाभ

1. तिल, तेल, गुड़, रेवड़ी का दान: इस दिन तिल का दान करने से शनि गुड़ का दान करने से सूर्य का उपाय होता है। इस दिन रेवड़ी का भी दान किया जाता है। यह सूर्य के साथ मंगल का उपाय है। इस दिन तेल दान करना शुभ होता है। यह शनि का उपाय है।
2. कंबल और वस्त्र: इस दिन कंबल का दान करना शुभ होता है। यह राहु और शनि का उपाय है। इस दिन जरूरतमंदों या गरीबों को नए वस्त्र दान करना चाहिए।
3. सीधा: इस दिन किसी पुजारी को गुड़, आटा, घी, नमक, शक्कर आदि सामान दान करना शुभ होता है। इस दिन घी का दान करने से करियर में सफलता मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह शुक्र का उपाय है।
4. अनाज: चावल सहित इस दिन पांच तरह के अनाज दान करने से पुण्‍य की प्राप्ति होती है।
5. खिचड़ी: इस दिन खिचड़ी का दान करना शुभ होता है।
6. गाय: इस दिन गाय दान करने का भी महत्व है। इस दिन गाय को हरा चारा खिला शुभ होता है। यह बुध और शुक्र का उपाय है। 
 
 

5. मकर संक्रांति उत्तरायण के संबंध में पूछे जाने वाले प्रश्न-उत्तर- FAQs

1. मकर संक्रांति क्या है और इसका 'उत्तरायण' से क्या संबंध है?
उत्तर: 'मकर संक्रांति' वह खगोलीय घटना है जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसी दिन से सूर्य की गति उत्तर की ओर होने लगती है, जिसे 'उत्तरायण' कहा जाता है। आध्यात्मिक दृष्टि से उत्तरायण को "देवताओं का दिन" माना जाता है, जिसमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है।
 
2. उत्तरायण का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व क्या है?
उत्तर: उत्तरायण को अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक माना जाता है।
देवताओं का समय: मान्यताओं के अनुसार उत्तरायण देवताओं का दिन और दक्षिणायन रात्रि होती है।
मोक्ष का द्वार: कहा जाता है कि उत्तरायण में प्राण त्यागने वाली आत्माओं को मोक्ष मिलता है। महाभारत के भीष्म पितामह ने अपने प्राण त्यागने के लिए उत्तरायण की प्रतीक्षा की थी।
 
3. इस दिन किन चीजों का दान करना सबसे शुभ माना जाता है?
उत्तर: मकर संक्रांति पर दान का फल अक्षय (कभी न खत्म होने वाला) होता है। विशेष रूप से निम्नलिखित वस्तुओं का दान करें:
तिल और गुड़: शनि और सूर्य की कृपा के लिए।
खिचड़ी: सुख-समृद्धि के लिए (चावल, काली उड़द दाल)।
कंबल और वस्त्र: ठंड से राहत के लिए जरूरतमंदों को दान।
घी और स्वर्ण: आध्यात्मिक उन्नति के लिए।
 
4. भारत के विभिन्न राज्यों में इसे किन नामों से मनाया जाता है?
उत्तर: मकर संक्रांति पूरे भारत में अलग-अलग नामों से प्रसिद्ध है:
पंजाब और हरियाणा: लोहड़ी (एक दिन पहले)।
तमिलनाडु: पोंगल।
गुजरात और राजस्थान: उत्तरायण (पतंगबाजी का उत्सव)।
असम: माघ बिहू।
उत्तर प्रदेश/बिहार: खिचड़ी।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

सभी देखें

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

दिवाली के पहले धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अगला लेख