manglik dosh calculator
✕

Gandhi Jayanti 2023 Theme: क्या है 'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' अभियान?

Updated: शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (12:08 IST)
gandhi jayanti
हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है और साथ ही इस दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है जो कि 15 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया गया था। ब्रिटिश हुकूमत से आज़ादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी का बहुत अहम योगदान था। साथ ही हर साल गांधी जयंती को अद्भुत तरीके से मनाया जाता है और इस साल भी विशेष तरीके को अपनाया गया है। 
 
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 105वें 'मन की बात' संबोधन के दौरान सभी नागरिकों से महात्मा गांधी को 'स्वच्छांजलि' के साथ श्रद्धांजलि देने की अपील की। यह मेगा स्वच्छता अभियान 1 अक्टूबर 2023 को सार्वजनिक स्थानों पर वास्तविक गतिविधियों में शामिल होने के लिए सभी क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित करने के लिए किया गया है। चलिए जानते हैं गांधी जयंती 2023 के थीम (gandhi jayanti theme 2023) के बारे में..
 
'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' अभियान
'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' अभियान के बारे में आपने सुना तो होगा ही। आपको बता दें कि गांधी जयंती के अवसर पर यह एक विशाल स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। यह पहल 'स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा' 2023 अभियान की एक कड़ी (series) है। 
 
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नागरिकों से 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे स्वच्छता के लिए 1 घंटे के श्रमदान की अपील की है। उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि '1 अक्टूबर यानी रविवार को सुबह 10 बजे स्वच्छता पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। आप भी अपना थोड़ा सा समय देकर स्वच्छता से जुड़े इस अभियान में सहयोग करें। आप भी अपनी गली, पड़ोस या किसी पार्क, नदी, झील या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर इस स्वच्छता अभियान में शामिल हो सकते हैं।' 
कैसे ले सकते हैं इस अभियान में भाग?
Image Credit: Pixabay

ALSO READ: Gandhi Jayanti 2023: जानिए महात्मा गांधी के 6 प्रमुख आंदोलन के बारे में

gandhi jayanti 2023

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

MMDR एक्ट विवाद: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संकल्प प्रस्ताव पारित

महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, क्या संसद में बहुमत के नंबर गेम में फंसेगा पेंच?

संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन बिल? अखिलेश यादव ने बताया 'राजनीति की सबसे बड़ी भूल'

सीएम धामी बोले, विपक्ष को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

अगला लेख