dharma sangrah
✕

जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, डी कंपनी ने मांगे 10 करोड़

जीशान को पहले भी कई बार मिल चुकी है धमकियां, 6 माह पहले हुई थी पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या

Updated: मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (08:31 IST)
Maharashtra news in hindi : महाराष्ट्र के पूर्व विधायक एवं राकांपा नेता जीशान सिद्दीकी ने दावा किया कि उन्हें ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। सिद्दीकी ने दावा किया कि ई-मेल में कहा गया है कि अगर उन्होंने डी-कंपनी का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को 10 करोड़ रुपए नहीं दिए तो उनके पिता बाबा सिद्दीकी की तरह उनकी भी हत्या कर दी जाएगी। बाबा सिद्दीकी की अक्टूबर 2024 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जान से मारने की धमकी और जबरन वसूली की मांग के मामले की जांच शुरू कर दी है और जीशान सिद्दीकी का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में है।जिशान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 
 
धमकी पर क्या बोले जिशान सिद्दीकी : जिशान सिद्दीकी ने कहा कि पिछले तीन दिनों से मुझे लगातार ई-मेल मिल रहे हैं, जिसमें लिखा है कि अगर आप 10 करोड़ रुपए नहीं देंगे तो बाबा सिद्दीकी की तरह आपकी भी हत्या कर दी जाएगी। ई-मेल भेजने वाले ने डी-कंपनी का सदस्य होने का दावा किया और मुझे पुलिस से संपर्क न करने की चेतावनी दी।
 
राकांपा नेता ने कहा कि धमकी भरे संदेश उनके निजी ई-मेल अकाउंट पर भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि ई-मेल भेजने वाले ने दावा किया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ नहीं है, बल्कि 'डी-कंपनी' है। 'डी-कंपनी' भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के मुंबई में संगठित अपराध सिंडिकेट को दिया गया एक नाम है।
 
पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी ने कहा कि बार-बार मिल रहे ई-मेल से तंग आकर मैंने बांद्रा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की एक टीम जीशान सिद्दीकी का बयान दर्ज करने के लिए उनके बांद्रा स्थित आवास पर भी पहुंची।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

अगला लेख