suvichar

पटरी पर फिर खुराफात, लोहे के एक फुट लंबे टुकड़े से टकराया ट्रेन इंजन

Updated: मंगलवार, 7 जनवरी 2025 (18:49 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अटगांव और थानसित स्टेशनों के बीच अज्ञात व्यक्तियों ने पटरी पर 1 फुट लंबा लोहे का टुकड़ा रख दिया जिससे ट्रेन का एक इंजन टकराया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।ALSO READ: सहारनपुर में रेलवे पटरी पर धातु का टुकड़ा मिला, बड़ा हादसा टला
 
अधिकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे मध्य रेलवे लाइन पर हुई। जीआरपी के अधिकारी ने कहा कि ओवरहेड वायर वाला इंजन कसारा स्टेशन की ओर बढ़ रहा था तभी वह पटरी पर रखे हुए एक फुट लंबे लोहे के टुकड़े से टकराया। अभी यह पता लगाया जाना बाकी है कि यह शरारत थी या तोड़फोड़ का प्रयास?ALSO READ: भारत के इन रेलवे स्टेशनों से ट्रेन पकड़, कर सकते हैं विदेश यात्रा
 
उन्होंने कहा कि इससे रेलगाड़ियों को नुकसान पहुंचने के साथ ही बड़ी दुर्घटना हो सकती थी और लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में एक सिपाही की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और भारतीय रेलवे अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख