sundarkand
✕

शिवसेना विधायक के बिगड़े बोल, शराब, मटन के लिए बिक गए वोटर्स, आपसे अच्छी तो वेश्या

Updated: गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (15:42 IST)
Maharashtra News: एकनाथ शिंदे की शिवसेना से विधायक संजय गायकवाड ने एक विवादित बयान देते हुए वोट न देने वालों को वेश्या बताया। उन्होंने बुलढाणा में एक चुनावी सभा में कहा कि यहां के मतदाता 2 हजार रुपए, शराब और मटन के लिए बिक गए। आपसे अच्छी तो वेश्या है। संजय गायकवाड़ का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
 
गायकवाड ने कहा कि आप एक वोट मुझे नहीं दे सकतें है। उन्होंने वेश्या शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा सिर्फ शराब, मटन और पैसा लेकर वोट करते हैं। 2-5 हजार में बिक गए। इनसे तो वेश्या अच्छी है।
 
उन्होंने कहा कि ये विधायक आपकी बेटियों का कल्याण करने का प्रयास कर रहा है, इस विधानसभा क्षेत्र का विकास करने का प्रयास कर रहा है। इसमें मेरा कोई स्वार्थ नहीं है, लेकिन ये कह रहे हैं कि संजय गायकवाड को चुनाव में हरा देंगे। सोचो अगर मैं हार गया होता तो क्या ये सारे प्रोजेक्ट हुए होते या हो सकते थे?
<

Maharashtra: While addressing a public gathering in Buldhana, MLA Sanjay Gaikwad says, "The voters here were sold for 2-5 thousand rupees, alcohol, and meat. Even a prostitute is better than that" pic.twitter.com/qmaXyFvuB6

— Siddhant Anand (@JournoSiddhant) January 6, 2025 >
उन्होंने मुस्लिम समुदाय पर भी सीधा निशाना साधते हुए उनके धार्मिक फतवों और राजनीतिक निर्णयों पर सवाल उठाए। गायकवाड़ ने कहा कि कहां से तुम्हारे फतवे आते, क्या वोटिंग करते, क्या डरपोक लोग हो तुम? मेरा मुस्लिम समाज से खुला सवाल है। जो लोग फतवे निकालते उनसे बोलो कि जिस पार्टी के लिए फतवे निकालते उससे कमिटमेंट करो कि कितने मुसलमानों का भला करेंगे। कितनों को रोजगार देंगे। 288 विधायकों में मुस्लिम समाज के 6 विधायक भी नहीं आते।
 
गायकवाड़ के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मतदाता ही सबकुछ है, हमें जनता के सेवक के रूप में उनके सामने नतमस्तक होना चाहिए। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख