Daily Horoscope
✕

शिवसेना विधायक ने चेताया, कामरा जब भी मुंबई आएंगे हम उनसे मांगेंगे जवाब

Updated: बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (15:04 IST)
Shiv Sena MLA's warning to Kunal Kamra: शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कहा है कि पार्टी कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के मुंबई आने पर उनसे जवाब मांगेगी, जो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में प्राथमिकियों का सामना कर रहे हैं। पटेल ने मंगलवार को यहां मुंबई में कहा कि कामरा राज्य में आने से बच रहे हैं। पटेल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने स्टैंडअप कॉमेडियन के खिलाफ मामला दर्ज किया।
 
विधायक ने कहा कि पुलिस द्वारा समन जारी किए जाने के बावजूद कामरा मुंबई नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि कामरा को 'आज या कल में'तो पुलिस के सामने आना ही होगा। कामरा 3 बार समन जारी किए जाने के बावजूद पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं।ALSO READ: कुणाल कामरा ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, FIR को रद्द करने की मांग की
 
पटेल ने कहा कि वह अब भी मुंबई नहीं आ रहे हैं। वह राज्य के बाहर हैं। मुझे पता है कि उन्हें अदालत (मद्रास उच्च न्यायालय) से अग्रिम जमानत मिल गई है। उन्होंने हमें एक प्रति भेजी है। ऐसे कई नोटिस आते-जाते रहते हैं। हम निश्चित रूप से कुणाल कामरा के मुंबई आने पर उनसे जवाब मांगेंगे।ALSO READ: Indore में कुणाल कामरा के पोस्‍टर शौचालय में लगाए, शिव सैनिकों ने कहा मध्यप्रदेश में घुसने नहीं देंगे
 
कामरा अपने नए शो 'नया भारत' में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपनी 'गद्दार' वाली टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं, जिसका प्रीमियर पिछले महीने उनके यूट्यूब चैनल पर हुआ था। पटेल की शिकायत के बाद, मुंबई में खार पुलिस ने पिछले महीने कामरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (1) (बी) और 356 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख