sundarkand
✕

पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान

Updated: बुधवार, 30 जुलाई 2025 (08:02 IST)
Mumbai seat belt news : मुंबई में एक दंपति गंभीर कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गया और इसकी वजह एक यातायात पुलिसकर्मी प्रवीण क्षीरसागर था जिसने उन्हें महज 15 मिनट पहले ही कार में मौजूद महिला को सीट बेल्ट पहनने की सलाह दी थी।
 
क्षीरसागर ने शनिवार को गौतम रोहरा और उनकी पत्नी को तब रोका जब उनकी कार बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पहुंची और बताया कि रोहरा की पत्नी ने सीटबेल्ट नहीं पहनी है। उन्होंने तुरंत उसे पहन लिया।
 
जब दंपति भारी बारिश में अंधेरी की ओर जा रहे थे तो ढलान से नीचे उतरते समय रोहरा ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी 2 बार पलट गई और उसे काफी नुकसान पहुंचा लेकिन गौतम और उनकी पत्नी दोनों को मामूली चोटें आईं क्योंकि उन्होंने सीटबेल्ट पहनी हुई थी। बाद में दंपति कॉन्स्टेबल क्षीरसागर और उनके सहयोगियों को धन्यवाद देने के लिए बीकेसी यातायात चौकी पहुंचा।

मुंबई पुलिस ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हम केवल फाइन ही नहीं लगाते हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि आप फाइन रहें। पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कॉन्स्टेबल की प्रशंसा की।
<

We Don't Just Fine, We Also Ensure You Remain Fine!

All it took was a seatbelt and PC Pravin Kshirsagar’s small advice to save a life from a horrific accident.#OneFineDay#ClickItStayFine pic.twitter.com/IjCSps56lk

— Mumbai Traffic Police (@MTPHereToHelp) July 28, 2025 >
गौतम रोहरा ने भी इस घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया और मुंबई यातायात पुलिस की सतर्कता एवं जीवनरक्षक सलाह की प्रशंसा की।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख