Hanuman Chalisa
✕

संजय राउत का अजित पवार पर तंज, भाजपा की वॉशिंग मशीन में हुए साफ

Updated: शनिवार, 7 दिसंबर 2024 (12:05 IST)
Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को इनकम टैक्स से क्लीन चिट मिलने को लेकर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने शनिवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा से हाथ मिलाइये सब साफ हो जाता है। अजित पवार भाजपा की वॉशिंग मशीन में साफ हुए। अजित पवार ने गुरुवार को ही महायुति सरकार में उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
 
उन्होंने कहा कि जिस अजित दादा पवार पर सिंचाई घोटाले में आरोप था, उन्हें 100 करोड़ के घोटाले में क्लीन चिट मिल गई, नवाब मलिक को क्लीन चिट मिल गई। भाजपा के साथ में जाते ही सब आरोप खत्म हो गए। सब वाशिंग मशीन में धुल गए। इस देश में क्या हो रहा है। ALSO READ: अजित पवार को बड़ी राहत, बेनामी संपत्ति मामले में मिली क्लीन चिट
 
उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान संसद में नोटों की गड्डी मिलने का भी जिक्र किया। राउत ने कहा कि 50 हजार का एक बंडल मिल गया उस पर संसद में हंगामा हो रहा है लेकिन अडाणी पर बात नहीं हो रही है।
 
उल्लेखनीय है कि डिप्टी सीएम बनने के 48 घंटे के अंदर अजित पवार को बेनामी संपत्ति अपीलिय न्यायाधिकरण से बड़ी राहत मिली। इनकम टैक्स ने अजित पवार की 1000 करोड़ की संपत्ति रिलीज कर दी। 7 अक्टूबर 2021 में छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स ने इन संपत्तियों को जब्त किया गया था।
 
ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में कहा कि विभाग संपत्ति में हेराफेरी का कोई सुबूत पेश नहीं कर सका। आयकर विभाग ने अक्टूबर 2021 में अजित पवार, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार की करीब 1000 करोड़ रुपए की संपत्ति पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के खिलाफ अजित पवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
editor : nrapendra gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख