suvichar
✕

संजय राउत ने की मांग, स्टूडियो में तोड़फोड़ में शामिल शिवसेना कार्यकर्ताओं से वसूलें हर्जाना

राउत ने पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य की राजधानी में गुंडाराज है। फडणवीस गृह विभाग को संभालने में अक्षम हैं।

Updated: सोमवार, 24 मार्च 2025 (16:30 IST)
Sanjay Raut's demand to Fadnavis: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने मुंबई में सोमवार को मांग की कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को उस स्टूडियो में तोड़फोड़ करने वाले शिवसेना के कार्यकर्ताओं से नुकसान की भरपाई करनी चाहिए, जहां स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) का शो शूट हुआ था।
 
राउत ने पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य की राजधानी में गुंडाराज है। फडणवीस गृह विभाग को संभालने में अक्षम हैं। मुंबई पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की।ALSO READ: शिंदे पर कुणाल कामरा की अभद्र टिप्पणी के बाद होटल में तोड़फोड़, शिवसेना नेता और 11 अन्य गिरफ्तार
 
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मुंबई के खार इलाके में स्थित हैबिटेट स्टूडियो में कथित रूप से तोड़फोड़ करने को लेकर शिवसेना के करीब 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार क्षेत्र स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने शिंदे पर 'गद्दार' शब्द के जरिए कटाक्ष किया था।
 
कामरा ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक गाने के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल करके शिंदे पर कटाक्ष किया था। राउत ने कहा कि कामरा ने अपने व्यंग्यात्मक गीत में किसी का नाम नहीं लिया था। उन्होंने शिवसेना कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घटनाक्रम इस बात का सबूत है कि फडणवीस गृह विभाग को संभालने में अक्षम हैं।ALSO READ: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने CM शिंदे का मजाक उड़ाया, समर्थकों ने की तोड़फोड़, FIR दर्ज
 
राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि नागपुर हिंसा में संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी और उन्हें रविवार रात की बर्बरता के लिए भी यही पैमाना अपनाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की राजधानी में गुंडाराज है। शिवसेना (उबाठा) के सांसद ने मुंबई पुलिस आयुक्त के स्थानांतरण और कल रात तोड़फोड़ की अनुमति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

यूपी की 'लखपति दीदियों' का कमाल, महिला FPO का मॉडल देखने मिर्जापुर पहुंची केंद्र सरकार की टीम

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 : ₹5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

अगला लेख