dharma sangrah
✕

पुणे में भारी बारिश, सड़कें लबालब, पानी में तैरते दिखे वाहन

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 (11:07 IST)
Maharashtra Rain : महाराष्‍ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में हुई तेज बेमौसम बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई बारिश लगभग दो घंटे तक लगातार होती रही, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात बुरी तरह बाधित हुआ। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें पानी से लबालब हो गईं।
 

कहां कितनी बारिश

खडकवासला में सबसे ज्यादा 88 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद कात्रज में 83 मिमी और डेक्कन क्षेत्र में 79 मिमी बारिश हुई। पाषाण, लोहगांव और शिवाजीनगर जैसे इलाकों में भी तेज बारिश हुई। कात्रज क्षेत्र में कई वाहन पानी में तैरते हुए दिखाई दिए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 
बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रही और तेज बिजली कड़कने से लोगों में डर का माहौल बन गया। जलभराव वाले इलाकों में कई दोपहिया और चारपहिया वाहन फंस गए, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
 
इस बेमौसम बारिश ने पुणे और आसपास के क्षेत्रों में भारी परेशानी खड़ी कर दी और लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 
<

That's the situation in Kondhwe Dhawade and Uttamnagar after heavy rain reported in parts of #Pune today. pic.twitter.com/wI2fJYvao5

— Ali shaikh (@alimshaikhTOI) April 2, 2026 >

IMD ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का गंभीर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पुणे और नाशिक के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। गरज-चमक, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। जलगांव, धुले, नंदुरबार और अहिल्यानगर में भी इसी तरह के मौसम की स्थिति रहने की आशंका जताई गई है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

'E20 बना 420... जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल चोरी': राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

पेट्रोल में 31% तक मिला इथेनॉल! लैब जांच के खुलासे के बाद कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर कसा शिकंजा

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

डूबा देश का सबसे बड़ा बैंक और चली गई राष्ट्रपति की कुर्सी! पैराग्वे के राजनीतिक संकट की पूरी कहानी

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में AQI 450 पार, शमी का टेस्ट संन्यास

अगला लेख