ramcharitmanas
✕

बदलापुर एनकाउंटर के बाद मुंबई में लगे पोस्टर, क्या है फडणवीस से कनेक्शन?

Updated: बुधवार, 25 सितम्बर 2024 (11:37 IST)
Badalapur encounter : बदलापुर एनकाउंट के बाद से महाराष्‍ट्र की सियासत गरमाई हुई है। मुंबई में आज कई जगह पोस्टर लगे दिखे। इन पोस्टर्स में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वरिष्‍ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस हाथ में रिवॉल्वर लिए दिखे। साथ में लिखा गया है बदला पुरा। पोस्टर में इसे लगाने वाले का नाम नहीं लिखा गया है। 
 
महाराष्‍ट्र में बदलापुर कांड के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत का क्रेडिट देवेंद्र फडणवीस को दिया जा रहा है। फडणवीस राज्य के गृह मंत्री हैं। ALSO READ: बदलापुर एनकाउंटर पर घिरी महाराष्ट्र सरकार, विपक्ष ने उठाए सवाल
 
उल्लेखनीय है कि बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी अक्षय शिंदे की सोमवार को पुलिस की जवाबी गोलीबारी में मौत हो गई।  
 
बताया जा रहा है कि एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में जब तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था तभी उसने पुलिसकर्मियों में से एक की रिवॉल्वर छीन ली और गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। उसे कालवा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों के चलते उसने दम तोड़ दिया।
 
पिछले महीने, ठाणे जिले के एक स्कूल के शौचालय में शिंदे द्वारा दो बच्चियों का कथित यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद सड़कों और स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। स्कूल ने 1 अगस्त को अपने शौचालयों की सफाई के लिए अक्षय शिंदे (23) को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया था। 
 
विपक्षी दलों ने एनकाउंटर की निंदा की है, जिन्होंने घटनाक्रम पर सवाल उठाए हैं और यह भी पूछा है कि क्या यह उस मामले में सबूत नष्ट करने का प्रयास है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश पैदा किया था। दूसरी तरफ राज्य सरकार का कहना है कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख