sundarkand

पीएम मोदी आज महाराष्ट्र को देंगे 11 हजार करोड़ की सौगात, पुणे की मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी

Updated: रविवार, 29 सितम्बर 2024 (07:41 IST)
Maharashtra news in hindi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र के लिए 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वे आज पुणे में भी मेट्रो परियोजना को हरी झंडी दिखाएंगे। ALSO READ: बारिश की वजह से पीएम मोदी का पुणे दौरा टला, महाराष्‍ट्र को देने वाले थे 22,600 करोड़ की सौगात
 
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, मोदी जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक पुणे मेट्रो खंड का उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही पुणे मेट्रो रेल परियोजना (चरण-1) पूरा हो जायेगा। जिला न्यायालय से स्वर्गेट के बीच भूमिगत खंड की लागत लगभग 1,810 करोड़ रुपए हैं।
 
पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पुणे मेट्रो फेज-1 के स्वर्गेट से कटराज एक्सटेंशन की आधारशिला रखेंगे। इस पर लगभग 2,955 करोड़ रुपए की लागत आएगी। लगभग 5.46 किलोमीटर का यह दक्षिणी भाग मार्केट यार्ड, पद्मावती और कटराज नामक तीन स्टेशनों के साथ पूरी तरह से भूमिगत है।
 
प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 7,855 एकड़ क्षेत्र को कवर करने वाली एक परिवर्तनकारी परियोजना, बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
 
पीएमओ ने बताया कि दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत विकसित यह परियोजना मराठवाड़ा क्षेत्र में एक जीवंत आर्थिक केंद्र के रूप में अपार संभावनाएं रखती है। केंद्र सरकार ने 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल परियोजना लागत के साथ तीन चरणों में विकास के लिए इस परियोजना को मंजूरी दी है।
 
मोदी सोलापुर हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, जिससे संपर्क (कनेक्टिविटी) में काफी सुधार होगा तथा सोलापुर पर्यटकों, व्यापारिक गतिविधियों के लिए आने वाले यात्रियों और निवेशकों के लिए अधिक सुलभ हो जाएगा।
 
पीएमओ के अनुसार सोलापुर में मौजूदा टर्मिनल भवन को सालाना लगभग 4.1 लाख यात्रियों को सेवा देने के लिए पुनर्निर्मित किया गया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

Raksha Bandhan 2026: बेटियों की मुस्कान से खिल उठा CM योगी का आवास, स्कूली बच्चियों ने बांधी स्नेह की डोर

UP News: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी राहत, अब बिना स्मार्ट कार्ड के भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

अगला लेख