dharma sangrah

डीमार्ट के कर्मचारी को महंगा पड़ा हिंदी में बात करना, मनसे कार्यकर्ताओं ने मारा थप्पड़

Updated: बुधवार, 26 मार्च 2025 (10:09 IST)
Mumbai news in hindi : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित डीमार्ट में एक कर्मचारी को हिंदी में बात करना खासा महंगा पड़ गया। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने मराठी में बात न करने पर इस कर्मचारी को थप्पड़ मारा।
 
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को अंधेरी (पश्चिम) के वर्सोवा में डी-मार्ट स्टोर में हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में स्टोर कर्मचारी को एक ग्राहक से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं मराठी में नहीं बोलूंगा, मैं केवल हिंदी में बोलूंगा। तुम्हें जो करना है कर लो।
 
जब मनसे को कर्मचारी की टिप्पणियों के बारे में पता चला, तो पार्टी की वर्सोवा इकाई के अध्यक्ष संदेश देसाई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक समूह स्टोर पर पहुंचा और कर्मचारी को कथित तौर पर थप्पड़ मारा।
 
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। अधिकारियों ने कहा कि स्टोर कर्मचारी ने बाद में अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

योगी सरकार की 'यात्री राहत योजना' बनी पीड़ितों का आर्थिक सहारा, बस हादसे में मौत पर ₹7.50 लाख तक की मदद

गंगा एक्सप्रेसवे अब पहुंचेगा हरिद्वार तक! ₹10,761 करोड़ से होगा विस्तार, प्रयागराज से हरिद्वार की कनेक्टिविटी होगी आसान

छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : CM योगी

यूपी में 8 मेगा औद्योगिक इकाइयों को बड़ी राहत, ₹2,901 करोड़ से ज्यादा के निवेश को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

अगला लेख