dharma sangrah
✕

Maharashtra : लड़कियों ने खुद रचा अपहरण का नाटक, जानिए क्‍या थी योजना...

Updated: सोमवार, 30 दिसंबर 2024 (20:35 IST)
Maharashtra News : महाराष्ट्र की 3 नाबालिग लड़कियों ने अपने अपहरण का नाटक रचा ताकि पैसे अर्जित कर वे दक्षिण कोरिया के लोकप्रिय पॉप बैंड बीटीएस के सदस्यों से मिल सकें। धाराशिव जिले की रहने वाली इन लड़कियों में से एक की उम्र 11 साल और 2 की 13 साल है। तीनों लड़कियों ने अपने पसंदीदा पॉप बैंड के सदस्यों से मिलने की खातिर दक्षिण कोरिया जाने के लिए रुपए कमाने के मकसद से पुणे जाने की योजना बनाई थी। पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर 27 दिसंबर को एक व्यक्ति ने फोन कर यह दावा किया कि जिले के ओमेरगा तालुका से 3 लड़कियों को जबरन एक स्कूल वैन में ले जाया गया है।
 
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। ओमेरगा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि धाराशिव जिले की रहने वाली इन लड़कियों में से एक की उम्र 11 साल और 2 की 13 साल है। उन्होंने कहा कि तीनों लड़कियों ने अपने पसंदीदा पॉप बैंड के सदस्यों से मिलने की खातिर दक्षिण कोरिया जाने के लिए रुपए कमाने के मकसद से पुणे जाने की योजना बनाई थी।
ALSO READ: कंधार अपहरण पर पूजा कटारिया ने खोले कई राज, क्या है आईसी 814 से कनेक्शन?
उन्होंने बताया कि धाराशिव पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर 27 दिसंबर को एक व्यक्ति ने फोन कर यह दावा किया कि जिले के ओमेरगा तालुका से 3 लड़कियों को जबरन एक स्कूल वैन में ले जाया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पाया कि वह एक महिला का फोन नंबर था, जो ओमेरगा से पुणे जा रही राज्य परिवहन बस में यात्रा कर रही थी। अधिकारी ने बताया कि राज्य के सोलापुर जिले के मोहोल क्षेत्र से गुजरते समय उन्होंने बस का पता लगा लिया।
 
उन्होंने बताया कि ओमेरगा पुलिस ने मोहोल स्थित अपने समकक्षों के साथ-साथ बस स्टैंड पर दुकान लगाने वाली एक महिला से भी संपर्क किया। इसके बाद महिला की मदद से तीनों लड़कियों को बस से उतारकर स्थानीय थाने ले जाया गया।
ALSO READ: बिटकॉइन खरीदने के लिए हेड कांस्टेबल के बेटे ने खुद के अपहरण का रचा नाटक, ऐसे हुआ खुलासा
अधिकारी ने बताया कि बाद में ओमेरगा पुलिस टीम नाबालिग के अभिभावकों के साथ वहां पहुंची। अधिकारी ने बताया कि अगले दिन पुलिस ने लड़कियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी पुणे जाकर वहां काम करने और धन कमाने की योजना थी, जिस रुपए से वे दक्षिण कोरिया जाकर बीटीएस बैंड के सदस्यों से मिल सकें।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Top News 5 November: ईरान युद्ध की वजह से हारे ट्रंप, अग्निपथ योजना में बदलाव और मेटा पर FIR

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

अगला लेख