sundarkand

महाराष्ट्र : CM शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, शिवाजी का नाम लेते हैं, अनुसरण औरंगजेब का करते हैं

Updated: रविवार, 1 सितम्बर 2024 (19:26 IST)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अपने प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला करते हुए उन पर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर राजनीति करने और औरंगजेब तथा अफजल खान के कारनामों का अनुकरण करने का आरोप लगाया। शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग के मालवन इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना पर राजनीति करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की।
 
शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार तथा खुद उनके द्वारा इस ‘दुखद’ घटना के लिए माफी मांगने के बावजूद यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष राजनीति कर रहा है।
ALSO READ: शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर बवाल, MVA का इंडिया गेट तक विरोध मार्च
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को दो जेसीबी (निर्माण उपकरण) से उखाड़ दिया गया। शिंदे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के लोगों ने दो साल पहले उन्हें (ठाकरे) उनकी जगह दिखा दी। आप छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लेते हैं, लेकिन औरंगजेब और अफजल खान के कारनामे दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग विपक्षी दलों को सबक सिखाएंगे।
 
मुगल शासक औरंगजेब शिवाजी का प्रतिद्वंद्वी था और उसने धोखे से उन्हें कैद कर लिया था। उसने शिवाजी के बेटे और उनके उत्तराधिकारी छत्रपति संभाजी को भी मार डाला। बीजापुर के सेनापति अफजल खान को मराठा शासक ने मार डाला।
ALSO READ: शहीद के स्‍मारक पर भी बुलडोजर चला रही भाजपा, अखिलेश यादव बोले- जरा भी शर्म बची है तो करें पुनर्स्थापना
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों को आगामी चुनावों में अपनी हार नजर आ रही है क्योंकि ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन’ योजना शहरों के साथ-साथ गांवों में भी लाभार्थियों तक पहुंच गई है।
 
शिंदे ने तत्कालीन सांसद नवनीत राणा की गिरफ्तारी और अदाकारा एवं अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत के परिसर का एक हिस्सा ढहाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख