biodatamaker

पत्नी और बच्चों को भेजने से मना किया, ली ससुर की जान

Updated: गुरुवार, 1 मई 2025 (15:52 IST)
Maharashtra Crime news : महाराष्‍ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में घरेलू विवाद की वजह से 52 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके ही दामाद ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है ससुर ने जब पत्नी और बच्चों को भेजने से इंकार किया तो गुस्से में आरोपी ने लाठी से उसकी जमकर पिटाई कर दी। 
 
पुलिस के अनुसार, जलगांव निवासी आरोपी बोलासिंह जगदीशसिंह भवर (35) फरार है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान सुशीलसिंह गौंड सरदार के रूप में हुई है।
 
अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब भवर अपनी पत्नी और बच्चों को जलगांव वापस ले जाने के लिए अपने ससुराल आया था। घरेलू झगड़ों के कारण यह दंपति संभवत: अलग-अलग रह रहे थे।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित ने जब अपनी बेटी और उसके बच्चों को आरोपी के साथ भेजने से मना कर दिया, तो इसे लेकर उसकी आरोपी के साथ बहस हुई। इस पर भवर ने एक लट्ठ उठाया और सरदार पर कई बार प्रहार किए। सरदार की मौके पर ही मौत हो गई। जब सरदार की पत्नी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो भवर ने उस पर भी हमला कर दिया और फरार हो गया।
 
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 118(1) (खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख