dharma sangrah

Rajasthan: बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, झालावाड़ व भीलवाड़ा में हल्की बारिश

इस दौरान राज्य के जोधपुर, बीकानेर व उदयपुर संभाग के कई इलाकों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया

Updated: गुरुवार, 1 मई 2025 (15:42 IST)
severe heat wave in Rajasthan:  राजस्थान (Rajasthan) में भीषण गर्मी (severe heat) का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर मे दर्ज किया गया। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह तक के 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में झालावाड़ व भीलवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा गंगधार (झालावाड़) में 4.0 मिमी हुई जबकि बाकी राज्य में मौसम शुष्क रहा।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली NCR में हल्की बारिश की संभावना, देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी
 
कई इलाकों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज : वहीं इस दौरान राज्य के जोधपुर, बीकानेर व उदयपुर संभाग के कई इलाकों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर में 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।ALSO READ: Weather Update: प्रचंड गर्मी का दौर जारी, IMD का बारिश और लू का अलर्ट, जानें देशभर का ताजा मौसम
 
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर तथा जोधपुर जिलों के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है तथा आगामी 24 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को राज्य के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन/वज्रपात, हल्की वर्षा होने व 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख