Daily Horoscope
✕

शिंदे पर कुणाल कामरा की अभद्र टिप्पणी के बाद होटल में तोड़फोड़, शिवसेना नेता और 11 अन्य गिरफ्तार

कामरा को चेतावनी दी गई कि अभी तो ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। जब भी तुम मुंबई आओगे, तुम्हें शिवसेना स्टाइल में अच्छा सबक मिलेगा।

Updated: सोमवार, 24 मार्च 2025 (14:50 IST)
lewd comments on Eknath Shinde: मुंबई पुलिस ने सोमवार को शिवसेना नेता राहुल कनाल और 11 अन्य को मुंबई के एक होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जहां स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के खिलाफ विवादास्पद 'गद्दार' (traitor) वाली टिप्पणी की थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।ALSO READ: शिंदे पर कुणाल कामरा की अभद्र टिप्पणी को लेकर क्या बोले सीएम फडणवीस
 
कामरा ने शिंदे के लिए 'गद्दार' शब्द का इस्तेमाल किया था : खार इलाके में यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में अपनी प्रस्तुति के दौरान कामरा ने शिंदे के लिए 'गद्दार' शब्द का इस्तेमाल किया था और उन पर एक 'पैरोडी' भी गाई थी। कामरा ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ 2022 में शिंदे के विद्रोह को बयां करने के लिए फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक हिन्दी गीत के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल किया।ALSO READ: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने CM शिंदे का मजाक उड़ाया, समर्थकों ने की तोड़फोड़, FIR दर्ज
 
कनाल ने होटल में तोड़फोड़ के 1 दिन बाद सोमवार सुबह कहा कि यह किसी कानून को अपने हाथ में लेने के बारे में नहीं है। यह पूरी तरह से आपके आत्मसम्मान के बारे में है। जब बात बड़ों या देश के सम्मानित नागरिकों की आती है, जब आपके बुजुर्गों को निशाना बनाया जाता है तो आप उस मानसिकता के किसी व्यक्ति को निशाना बनाएंगे।ALSO READ: औरंगजेब की कब्र पर होगी अयोध्या की तरह कारसेवा, हिंदू संगठनों के ऐलान से महाराष्ट्र में तनाव
 
चेतावनी दी कि अभी तो ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है : कनाल ने कामरा को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तो ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। जब भी तुम मुंबई आओगे, तुम्हें शिवसेना स्टाइल में अच्छा सबक मिलेगा। कनाल ने कहा कि उन्होंने (हैबिटेट होटल के) मालिक को बताया था कि इस जगह के खिलाफ (विवादास्पद शो की मेजबानी के लिए) छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कनाल और 11 अन्य को सोमवार को होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख