suvichar

नागपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, IMD का रेड अलर्ट, स्कूल कॉलेज बंद

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2025 (14:56 IST)
Heavy rain expected in Nagpur district : भारत मौसम विज्ञान विभाग  (IMD) ने महाराष्ट्र के नागपुर जिले में भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट (red alert) जारी कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रेड अलर्ट के मद्देनजर यहां बुधवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद नदी-नालों के उफान पर होने कारण नागपुर में कुछ राज्य राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं।
 
नागपुर और वर्धा जिलों के लिए रेड अलर्ट : आईएमडी ने बुधवार को विदर्भ क्षेत्र के नागपुर और वर्धा जिलों के लिए 'रेड अलर्ट', अमरावती और यवतमाल के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' तथा अकोला, वाशिम, बुलढाणा, चंद्रपुर, भंडारा और गोंदिया के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए 4 रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश- ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।ALSO READ: UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?
 
जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश : नागपुर के जिलाधिकारी विपिन ईटनकर ने एक आदेश में कहा कि जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है और बाढ़ जैसी स्थिति की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। आदेश के अनुसार जिले में विभिन्न तालुका की कई सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 9 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया।ALSO READ: भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन
 
आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक नागपुर में मंगलवार को रात 8.30 बजे से बुधवार को सुबह 5.30 बजे के बीच 9 घंटों में 172.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने नागपुर और वर्धा जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख