ganesh chaturthi

अभिनेता गोविंदा की अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने दी सलाह

Updated: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 (14:16 IST)
Govinda news in hindi : फिल्म स्टार और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सदस्य गोविंदा को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण घायल हो गए थे। उनकी मंगलवार को एक निजी अस्पताल में सर्जरी की गई थी, इसके बाद से उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
 
गोविंदा को उनके परिवार के सदस्यों द्वारा व्हीलचेयर पर अस्पताल से बाहर लाते देखा गया और उनके बाएं पैर में प्लास्टर था। पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा के साथ आए अभिनेता ने हाथ जोड़कर मीडियाकर्मियों और अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि मैं मीडियार्मियों, अधिकारियों और मेरे प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करता हूं जो मुझे इतना प्यार करते हैं और जिनकी शुभकामनाओं से आज मैं पूरी तरह ठीक हूं।
 
इससे पहले, सुनीता आहूजा ने संवाददाताओं को बताया कि गोविंदा को कम से कम छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि गोविंदा को आज छुट्टी दे दी जाएगी। मैं उन्हें यहां लाऊंगी, लेकिन उन्हें अभी खड़े होने में दिक्कत रहेगी... वह ठीक हैं और कुछ दिनों में फिर से डांस करना शुरू कर देंगे। सभी ने उनके लिए प्रार्थना की है और हम पर माता रानी का आशीर्वाद है।
 
सुनीता ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें घर पर छह सप्ताह तक आराम करने के लिए कहा है। इसलिए, हम उन्हें ज्यादा लोगों से मिलने की इजाजत नहीं देंगे क्योंकि संक्रमण हो सकता है। उन्हें आराम करने की जरूरत है।
 
मंगलवार को गोविंदा जब हवाई अड्डे के लिए घर से रवाना होने वाले थे तभी उनकी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चल गई जिससे वह घायल हो गए। इस मामले में स्थानीय पुलिस और मुंबई की अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। अभिनेता का इलाज करने वाले डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि गोली उनके बाएं घुटने के नीचे लगी है और उन्हें 8-10 टांके आए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

Top News 5 September: भारत-अमेरिका दोस्ती पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, मोदी की चेतावनी, चंपत राय पर सस्पेंस खत्म

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

अगला लेख