dharma sangrah
✕

महाराष्ट्र में शर्मनाक घटना: छात्राओं को पीरियड्स के नाम पर नंगा कर जांचा, प्रिंसिपल सहित 8 पर केस दर्ज

Updated: शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 (13:31 IST)
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर इलाके में एक निजी स्कूल (आरएस दामानी स्कूल) में मानवीयता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल प्रशासन पर आरोप है कि उन्होंने मासिक धर्म की जांच के नाम पर छात्राओं को अमानवीय यातना दी। इस मामले में प्रिंसिपल और चार शिक्षकों समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
क्या है पूरा मामला? यह चौंकाने वाली घटना मंगलवार को स्कूल के शौचालय में खून के धब्बे मिलने के बाद सामने आई। अगले दिन, यानी बुधवार को, कक्षा 5 से 10 तक की सभी छात्राओं को असेंबली हॉल में बुलाया गया। वहां एक प्रोजेक्टर के माध्यम से उन खून के धब्बों को दिखाया गया और छात्राओं से पूछा गया कि क्या उनमें से कोई मासिक धर्म से गुजर रही है।
 
छात्राओं को किया गया दो समूहों में विभाजित : जानकारी के अनुसार, छात्राओं को दो समूहों में बांटा गया। जिन छात्राओं ने स्वीकार किया कि उन्हें पीरियड्स हो रहे थे, उनसे अंगूठे का निशान लिया गया। लेकिन सबसे अधिक चौंकाने वाली बात तब हुई जब जिन लड़कियों ने मासिक धर्म न होने की बात कही, उन्हें एक-एक करके शौचालय में ले जाया गया। वहां एक महिला अटेंडेंट ने उनके प्राइवेट पार्ट्स की जांच की। यह कृत्य न केवल निंदनीय है, बल्कि छात्राओं के सम्मान और निजता का भी घोर उल्लंघन है।
 
अभिभावकों में भारी आक्रोश, पुलिस कार्रवाई की मांग : जब इस शर्मनाक घटना की जानकारी छात्राओं के माता-पिता को मिली, तो उनमें भारी आक्रोश फैल गया। वे तुरंत स्कूल परिसर में जमा हो गए और जिम्मेदार शिक्षकों व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। अभिभावकों के विरोध के बाद, पुलिस ने इस मामले में प्रिंसिपल सहित चार शिक्षकों और कुल आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
 
यह घटना शिक्षा के मंदिर में छात्राओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार का एक दुखद उदाहरण है। उम्मीद है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान बने रहें।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख