sawan somwar

शिवसेना विधायक ने कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, CM फडणवीस नाराज

मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस घटना से सभी विधायकों के बारे में यह गलत संदेश गया है कि वे सत्ता का दुरुपयोग करते हैं।

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2025 (15:38 IST)
ShivSena MLA slaps canteen worker : शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा मुंबई में आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल की कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने की घटना से मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से सभी विधायकों के बारे में यह गलत संदेश गया है कि वे सत्ता का दुरुपयोग करते हैं। ALSO READ: शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ को क्यों आया गुस्सा, कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
 
विधान परिषद में यह मुद्दा शिवसेना (यूबीटी) विधायक अनिल परब ने उठाया। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक पर सत्ता के नशे में होने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसी घटनाओं से मुख्यमंत्री फडणवीस की छवि को भी नुकसान पहुंचता है। इस पर फडणवीस ने सदन में कहा कि ऐसा आचरण किसी को भी शोभा नहीं देता। यह राज्य विधानमंडल और एक विधायक की छवि पर असर डालता है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कैंटीन में भोजन को लेकर कोई समस्या है तो इसकी औपचारिक शिकायत की जा सकती है और इस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं आपसे (परिषद अध्यक्ष राम शिंदे) अनुरोध करता हूं कि विधायक आवास के मुद्दे पर गौर करें। यदि वहां कोई समस्या है तो कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह का आचरण किया जाना सही संदेश नहीं देता। यह गंभीर मुद्दा है। आप (शिंदे) और अध्यक्ष (राहुल नार्वेकर) इस पर संज्ञान लें और तदनुसार आगे की कार्रवाई करें।
<

MLA Sanjay Gaikwad’s behaviour is inappropriate and creates a negative perception about all legislators among the public.

आ. संजय गायकवाड यांचे वर्तन भूषणावह नाही, यातून सगळ्या आमदारांबद्दल लोकांमध्ये चुकीची भावना जाते!

(विधानपरिषद, मुंबई | दि. 9 जुलै 2025)#Maharashtrapic.twitter.com/Cp5JUp42wB

— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 9, 2025 >
महाराष्ट्र में विधायक गायकवाड़ ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर मुंबई में कैंटीन के एक कर्मचारी को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। यह घटना मंगलवार की रात हुई थी। सोशल मीडिय पर वायरल वीडियो में गायकवाड़ कैंटीन संचालक को फटकार लगाते हुए, बिल के भुगतान से इनकार करते हुए और ‘बिलिंग काउंटर’ पर बैठे कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं।
<

Buldhana MLA Sanjay Gaikwad is a Maratha warrior, who singlehandedly defeated a canteen staff in full public view pic.twitter.com/i3UHuPepP9

— ᴋᴀᴍʟᴇsʜ sɪɴɢʜ / tau (@kamleshksingh) July 9, 2025 >
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बुलढाणा से विधायक गायकवाड़ ने कहा कि मैंने दो-तीन बार पहले भी भोजन की खराब गुणवत्ता की शिकायत की थी। लेकिन इस बार तो भोजन बिल्कुल खराब था। मैं यह मुद्दा विधानसभा के मौजूदा सत्र में जरूर उठाऊंगा।
edited by : Nrapendra Gutpa 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

PM मोदी ने गाली देने वाले छात्रों को किया माफ, बोले- ये भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सही राह दिखाने की जरूरत

स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपए की सौगात, झाबुआ में 283 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ

Har Ghar Tiranga 2026: यूपी में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अभियान, 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

Omkareshwar Darshan 2026 : ओंकारेश्वर में सावन में बदल गई दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालु जान लें मंदिर का नया वन-वे रूट

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

अगला लेख