Hanuman Chalisa

पहलगाम हमले में मारे गए पुणे निवासी की बेटी ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

Updated: गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 (16:47 IST)
Daughter carried her father's bier: पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों में शामिल पुणे निवासी संतोष जगदाले की बेटी ने खून से सने वही कपड़े पहनकर गुरुवार को अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया, जो उन्होंने हमले के समय पहन रखे थे। संतोष की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और उन्होंने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।ALSO READ: पहलगाम हमले पर पीएम मोदी बोले, आतंकियों के आकाओं की कमर टूटकर रहेगी
 
पहलगाम में मंगलवार को हुए इस आतंकवादी हमले में जगदाले की बेटी असावरी और उनकी पत्नी बच गईं लेकिन वह और उनके बचपन के दोस्त कौस्तुभ गणबोटे की मौत हो गई। इस आंतकवादी हमले में 26 लोग मारे गए हैं। जगदाले और गणबोटे के पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह पुणे लाए गए।ALSO READ: पहलगाम हमले के बाद भारत बड़ा एक्शन, समंदर में उतारा INS विक्रांत, अगली तैयारी सुन पाकिस्तान भी कांप जाएगा
 
पुणे के इन 2 निवासियों का अंतिम संस्कार नवी पेठ क्षेत्र के वैकुंठ में विद्युत शवदाह गृह में किया गया। दु:ख की इस घड़ी में पूरा शहर शोक में डूबा हुआ है। मृतकों के रिश्तेदार और हजारों अन्य लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मानव संसाधन (ह्यूमन रिसोर्सेज) पेशेवर 26 वर्षीय असावरी ने पिता की अंतिम यात्रा के दौरान अर्थी को कंधा दिया और इस त्रासदीपूर्ण घटना की याद दिलाने के लिए खून से सने वही कपड़े पहने जो उन्होंने हमले के समय पहन रखे थे।ALSO READ: पहलगाम हमले के बाद सख्‍त हुआ भारत, अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटने लगे पाक नागरिक
 
अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने जगदाले और गणबोटे के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके परिवारों ने पवार से मुलाकात के दौरान मांग की कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। महाराष्ट्र की मंत्री माधुरी मिसल भी जगदाले के घर गईं। गणबोटे स्नैक्स का कारोबार करते थे जबकि जगदाले का इंटीरियर डिजाइनिंग का बिजनेस था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, युवक को सूंड में लपेटकर कुचला, CCTV वीडियो से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

अगला लेख