Daily Horoscope
✕

कांग्रेस नेता ने फिर की औरंगजेब से महाराष्‍ट्र सीएम की तुलना

Updated: शनिवार, 22 मार्च 2025 (15:18 IST)
Aurangzeb Row : कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस का प्रशासन मुगल शासक औरंगजेब के समान है। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सपकाल ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महाराष्ट्र को पूर्णकालिक गृह मंत्री की जरूरत है। वर्तमान में गृह विभाग मुख्यमंत्री फडणवीस के पास है।
 
सपकाल ने कहा कि बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या कर दी गई, पुणे में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और परभणी में हिंसा हुई। बीड में कोई पुलिस-व्यवस्था नहीं है। राज्य तुगलकी शासन जैसा हो गया है। मैं अपने बयान पर कायम हूं कि फडणवीस का शासन औरंगजेब की तरह है।
 
राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर और देश के प्रमुख वाणिज्यिक एवं औद्योगिक केंद्र पुणे को लेकर सपकाल ने कहा कि कुछ लोग इसकी संस्कृति को खराब कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुणे में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गुजरात से आ रहे हैं, लेकिन पुलिस इस गठजोड़ की जांच नहीं कर रही है।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि गृह विभाग शहर पर ध्यान नहीं दे रहा है। महाराष्ट्र के पास पूर्णकालिक गृह मंत्री नहीं है। राज्य को पूर्णकालिक गृह मंत्री की जरूरत है, ऐसे में फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए।’’
 
पूर्व विधायक रविंद्र धांगेकर के कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर सपकाल ने कहा कि ऐसा व्यक्ति जिसे चुनाव लड़ने के तीन अवसर (विधानसभा उपचुनाव, लोकसभा और 2024 में विधानसभा चुनाव) मिले, वह फिर भी सत्ता के पीछे भाग रहा है। विचारधारा का कोई महत्व नहीं रह गया है।
 
सपकाल ने पहले भी फडणवीस की तुलना औरंगजेब से की थी। इस बयान पर सत्तारूढ़ गठबंधन ने पहले ही निशाना साधा था और सपकाल पर फडणवीस का अपमान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुये कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

अगला लेख