Hanuman Chalisa

देश को बदनाम कर चुनाव नहीं जीता जा सकता, राहुल गांधी को CM फडणवीस ने दी ये सलाह

Updated: मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (00:45 IST)
Devendra Fadnavis targeted Rahul Gandhi : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निर्वाचन आयोग पर टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि लगातार चुनावी में हार ने गांधी पर मानसिक रूप से असर डाला है। इस तरह की टिप्पणियों को ‘बचकाना’ बताते हुए फडणवीस ने कहा, मैं गांधी को सलाह दूंगा कि वह विदेश यात्रा करने और देश को बदनाम करने के बजाय लोगों के बीच जाकर काम करें। इससे (इस तरह के बयानों से) उन्हें वोट नहीं मिलेंगे। गांधी ने रविवार को अमेरिका में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरल शब्दों में कहें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य में वयस्कों की संख्या से ज्यादा लोगों ने मतदान किया।
 
अमेरिका की यात्रा पर गए गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन की जीत पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की (सरकार के साथ) मिलीभगत है।
ALSO READ: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान, महाराष्ट्र के 80% किसानों को मिलेगी फ्री बिजली
इस तरह की टिप्पणियों को ‘बचकाना’ बताते हुए फडणवीस ने कहा, मैं गांधी को सलाह दूंगा कि वह विदेश यात्रा करने और देश को बदनाम करने के बजाय लोगों के बीच जाकर काम करें। इससे (इस तरह के बयानों से) उन्हें वोट नहीं मिलेंगे। चुनावों में लगातार हार ने गांधी को मानसिक रूप से परेशान कर दिया है।
 
गांधी ने रविवार को अमेरिका में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरल शब्दों में कहें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य में वयस्कों की संख्या से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। उन्होंने कहा, निर्वाचन आयोग ने हमें शाम साढ़े पांच बजे तक के मतदान के आंकड़े दिए और शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक 65 लाख मतदाताओं ने मतदान कर दिया।
ALSO READ: देवेंद्र फडणवीस बोले- पीएम मोदी के उत्तराधिकारी पर चर्चा की कोई जरूरत नहीं
कांग्रेस नेता ने कहा कि इतने समय में इतने अधिक लोगों का मतदान केंद्र तक पहुंच कर वोट डालना संभव नहीं है। उनका कहना था कि एक मतदाता को मतदान करने में लगभग तीन मिनट लगते हैं और अगर हिसाब लगाएं तो इसका मतलब है कि मतदाताओं की कतारें देर रात दो बजे तक लगी रही होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
 
उन्होंने कहा, जब हमने उनसे वीडियोग्राफी के लिए कहा, तो उन्होंने न केवल इनकार कर दिया, बल्कि उन्होंने कानून भी बदल दिया ताकि अब हमें वीडियोग्राफी के लिए कहने की अनुमति न मिले। गांधी ने कहा, यह हमारे लिए बिल्कुल स्पष्ट है कि निर्वाचन आयोग की (सरकार से) मिलीभगत है और यह भी स्पष्ट है कि प्रणाली में कुछ गड़बड़ है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS Summit : भारत ने दुनिया को दिया सहयोग का नया मॉडल, PM मोदी ने बताए 4 बड़े स्तंभ

Weather Alert : गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट, MP समेत 4 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान का भी खतरा

BRICS at Bharat Mandapam : ब्रिक्स डिनर में भारतीय स्वाद के साथ गूंजा किशोर कुमार का गाना, मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम ने ‘ख्वाब हो तुम या…’ गाकर जीता दिल

Gujarat के सुशासन के 5 साल, CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में डेटा सेंटर हब बनने की ओर तेज कदम, निवेश से बदल रही तस्वीर

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

अगला लेख