Hanuman Chalisa
✕

बड़ी खबर, तुर्किए में बने रोबोटिक लाइफबॉय नहीं खरीदेगा BMC

Updated: मंगलवार, 3 जून 2025 (10:50 IST)
Mumbai BMC news in hindi : मुंबई नगर निकाय ने करीब छह समुद्र तटों पर तैनाती के लिए तुर्किये निर्मित रोबोटिक ‘लाइफबॉय’ खरीदने की अपनी योजना रद्द कर दी है। यह निर्णय ऐसे वक्त में लिया गया है जब पाकिस्तान को समर्थन देने की वजह से तुर्किये को भारत की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सोमवार को कहा कि लोगों को डूबने से बचाने में लाइफगार्ड की सहायता के लिए डिजाइन की गई रिमोट संचालित बचाव मशीनें गिरगांव चौपाटी, शिवाजी पार्क दादर, जुहू, वर्सोवा, अक्सा और गोराई समुद्र तटों पर तैनात की जानी थी।
 
नगर आयुक्त भूषण गगरानी से जब पूछा गया कि क्या बीएमसी ने तुर्किये में निर्मित रोबोटिक ‘लाइफबॉय’ खरीदने की योजना को रद्द कर दिया है, तो उन्होंने हां में जवाब दिया।
 
मशीन की प्रत्येक इकाई में दो दो वॉटर जेट लगे हैं, 10,000 एमएएच की ‘रिचार्जेबल’ बैटरी लगी है और इसकी क्षमता 200 किलोग्राम तक वजन उठाने की है। अधिकारियों के अनुसार, यह 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से समुद्र में 800 मीटर की दूरी तय कर सकती है और लगभग एक घंटे तक काम कर सकती है।
 
पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान तुर्किये द्वारा इस्लामाबाद को कूटनीतिक और सैन्य समर्थन दिए जाने के बाद नगर निकाय को इस समझौते के लिए राजनीतिक दलों की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
 
सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना सहित राजनीतिक नेताओं ने स्वदेशी विकल्पों को बढ़ावा देने के बजाय विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से उपकरण खरीदने पर सवाल उठाया था। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख