suvichar

बीड सरपंच हत्या मामला : जांच को लेकर BJP विधायक ने अजित पवार पर साधा निशाना, NCP ने जताई आपत्ति

Updated: रविवार, 5 जनवरी 2025 (15:52 IST)
Sarpanch murder case : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रवक्ता सूरज चव्हाण ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश धस द्वारा बीड जिले में एक सरपंच की हत्या की जांच को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधने पर आपत्ति जताई। देशमुख हत्या मामले को लेकर जारी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच धस धनंजय मुंडे पर भी निशाना साध रहे हैं। आपराधिक जांच विभाग (CID) का एक विशेष जांच दल (SIT) मामले की जांच कर रहा है। पुलिस ने अब तक इस हत्या मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में चव्हाण ने पूछा कि क्या धस को हत्या की निष्पक्ष जांच को लेकर राज्य के गृह विभाग पर भरोसा नहीं है। गृह विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस संभाल रहे हैं। चव्हाण ने कहा कि अगर राकांपा का कोई भी व्यक्ति हत्या मामले में संलिप्त पाया जाता है तो पवार उसके खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।
ALSO READ: बीजेपी विधायक का दावा, बीड में अधिकतर सरकारी पदों पर एक ही समुदाय के लोग काबिज
बीड जिले के मसाजोग के सरपंच देशमुख का नौ दिसंबर को कुछ लोगों द्वारा पवनचक्की कंपनी से जबरन वसूली के प्रयास का विरोध करने पर अपहरण कर लिया गया था और बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मीक कराड को जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया गया था।
 
पुलिस ने अब तक इस हत्या मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा है। चव्हाण ने कहा कि शनिवार को परभणी में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान धस ने राकांपा प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधते हुए पूछा कि उनके वादे का क्या हुआ।
ALSO READ: फडणवीस ने बीड में सरपंच हत्या मामले पर कहा, विपक्ष हर घटना का राजनीतिकरण कर रहा
उन्होंने कहा, यदि राकांपा का कोई भी व्यक्ति हत्या मामले में संलिप्त पाया गया तो अजित पवार उसे नहीं छोड़ेंगे। राकांपा नेता ने कहा, मैं देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध करना चाहता हूं कि वह धस से महायुति गठबंधन के सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब न करने के लिए कहें। अगर अजित पवार को बदनाम किया गया तो हम उचित जवाब देंगे।
 
उल्लेखनीय है कि देशमुख हत्या मामले को लेकर जारी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच धस धनंजय मुंडे पर भी निशाना साध रहे हैं। शनिवार को धस ने आरोप लगाया कि हत्या के मामले में पुणे से गिरफ्तार किए गए दो लोग सिर्फ 'मोहरे' हैं, जबकि 'मुख्य आरोपी' खुलेआम घूम रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

Cyber Fraud Alert : सोशल मीडिया पर दिख रहे इन खतरनाक ऐप्स से रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

ओरछा में रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का CM डॉ. मोहन यादव ने लिया जायजा, स्थानीय दुकानदारों से किया संवाद

अगला लेख