Dhanteras
✕

लाडकी योजना को लेकर अजित पवार ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- वितरित धनराशि की किसी से वसूली नहीं की जाएगी

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (18:17 IST)
Ajit Pawar News : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को आश्वासन दिया कि ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के तहत वितरित धनराशि की कोई वसूली नहीं की जाएगी। वर्ष 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई लाडकी बहिन योजना के तहत आर्थिक रूप से वंचित वर्गों की पात्र महिलाओं को 1500 रुपए का मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है। पवार का यह आश्वासन विपक्ष के इस दावे के बीच आया है कि सरकार लाभार्थियों की सूची में कटौती करेगी, अयोग्य व्यक्तियों को वितरित की गई धनराशि वापस लेगी और अंततः योजना को बंद कर देगी।
 
वर्ष 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई लाडकी बहिन योजना के तहत आर्थिक रूप से वंचित वर्गों की पात्र महिलाओं को 1500 रुपए का मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है। महाराष्ट्र में इस कार्यक्रम के 2.43 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं, जिससे राज्य के खजाने पर हर महीने लगभग 3700 करोड़ रुपए का बोझ पड़ता है।
ALSO READ: डिप्टी सीएम अजित पवार बोले, चाय बेचने वाले की वजह से हुआ जलगांव ट्रेन हादसा
पवार का यह आश्वासन विपक्ष के इस दावे के बीच आया है कि सरकार लाभार्थियों की सूची में कटौती करेगी, अयोग्य व्यक्तियों को वितरित की गई धनराशि वापस लेगी और अंततः योजना को बंद कर देगी। पवार ने कहा, पिछली बार हमारे पास संभावित लाभार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए सीमित समय था। हम हर लाभार्थी के आधार को योजना से जोड़ना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि दिए गए पैसे की कोई वसूली नहीं की जाएगी।
 
राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रमुख (राकांपा) प्रमुख पुणे में वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने शरद पवार के साथ मंच साझा किया। शरद पवार अब राकांपा (शरद चंद्र पवार) के प्रमुख हैं। लाडकी बहिन कार्यक्रम को पिछले साल राज्य चुनावों में महायुति गठबंधन की शानदार जीत का एक प्रमुख कारण माना गया था। उसने मासिक राशि बढ़ाकर 2100 रुपए करने का वादा किया है।
ALSO READ: Maharashtra Politics : संजय राउत का दावा, सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रहे अजित पवार
शरद पवार के साथ हुई चर्चा के बारे में पूछे जाने पर राकांपा प्रमुख अजित पवार ने कहा, हमने चीनी से जुड़े मामलों पर बात की। सहकारिता, आबकारी, कृषि और बिजली विभाग चीनी कारोबार से जुड़े हैं। हमने वसंतदादा शु्गर इंस्टीट्यूट से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कृषि विभाग के कामकाज की समीक्षा की और सरकारी योजनाओं के संभावित दुरुपयोग को उजागर किया। उन्होंने कहा, जब सरकार लोगों के लाभ के लिए योजनाएं पेश करती है, तो हमेशा कुछ बेईमान तत्व अनुचित लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही मामला एक रुपए की फसल बीमा योजना के साथ हुआ है।
ALSO READ: बीड सरपंच हत्या मामला : जांच को लेकर BJP विधायक ने अजित पवार पर साधा निशाना, NCP ने जताई आपत्ति
इससे पहले महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा था कि किसानों के लिए एक-एक रुपए की फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में अनियमितताएं थीं, उन्होंने कहा कि लाभ का दावा करने के लिए उपासना स्थलों को कृषि भूमि के रूप में दिखाया गया।
 
जिला प्रभारी मंत्रियों को लेकर शिवसेना और राकांपा के बीच कथित टकराव पर पवार ने कहा, जिला प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारी अपने कैबिनेट सहयोगियों को सौंपना मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) का विशेषाधिकार है। वह दावोस से लौटने के बाद फैसला करेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

MP में कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाने पर काली दीपावली मनाने की दी चेतावनी

इंडिया केम-2026: पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर रख दो 'ट्रम्प महासागर'... जानिए गूगल CEO ने क्या दिया ट्रंप को जवाब

अगला लेख