dharma sangrah
✕

कैबिनेट विस्तार में शामिल नहीं किए गए विधायकों को बाद में मौका मिलेगा : अजित पवार

Updated: रविवार, 15 दिसंबर 2024 (20:40 IST)
Ajit Pawar News : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ ‘महायुति’ इस सरकार के कार्यकाल के दौरान उन अन्य विधायकों को भी मौका देगा, जिन्हें मौजूदा मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पवार ने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले नागपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, हम ढाई साल के लिए दूसरों को भी मौका देंगे। उन्होंने कहा कि हर कोई मंत्री बनना चाहता है और उसे अवसर मिलना चाहिए, लेकिन मंत्री पद सीमित हैं। उनतालीस मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के साथ मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई। 
ALSO READ: अजित पवार को बड़ी राहत, बेनामी संपत्ति मामले में मिली क्लीन चिट
महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ गठबंधन सरकार के 10 दिन पुराने मंत्रिपरिषद का रविवार को विस्तार किया गया। उनतालीस मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के साथ मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई। मंत्रिपरिषद विस्तार में भारतीय जनता पार्टी को 19 मंत्री पद मिले, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राकांपा को नौ मंत्री पद मिले।
ALSO READ: Maharashtra Cabinet Expansion : CM फडणवीस की टीम तैयार, 39 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी List
मंत्री बनने से वंचित रह गए प्रमुख नेताओं में राकांपा के छगन भुजबल और दिलीप वलसे पाटिल तथा भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार शामिल हैं। तैंतीस विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि छह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं।
 
बीस नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में ‘महायुति’ ने राज्य की 288 सीटों में से 230 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की। भाजपा ने सबसे ज्यादा 132 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की राकांपा 41 सीटों पर विजयी रही।
ALSO READ: Maharashtra : महाराष्ट्र चुनाव में हार के बाद फिर हिन्दुत्व की राह पर उद्धव की शिवसेना, हनुमान मंदिर की रक्षा के लिए आई आगे
पवार ने कहा, हर कोई चाहता है कि उसे मंत्री बनने का मौका मिले। हालांकि मंत्री पद सीमित हैं, जबकि हर कोई मौका पाने का हकदार है। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान कुछ विधायकों को डेढ़ साल तक मंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला था।
ALSO READ: संजय राउत का अजित पवार पर तंज, भाजपा की वॉशिंग मशीन में हुए साफ
पवार ने कहा, हमने तय किया है कि इस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान हम दूसरों को भी ढाई साल का मौका देंगे, जिसका मतलब है कि कई लोगों को (कैबिनेट) मंत्री और राज्य मंत्री बनने का मौका मिलेगा। इसके अनुसार कई जिलों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में राज्य विधानमंडल का सप्ताह भर चलने वाला शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख