biodatamaker
✕

किसान के सवाल पर भड़के अजित पवार, कहा इसे ही CM बना दो, हम तो यहां कंचे खेलने आए हैं

Updated: शनिवार, 27 सितम्बर 2025 (11:24 IST)
Ajit Pawar news in hindi : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार से जब एक किसान ने कर्ज माफी पर सवाल किया किया तो वे भड़क गए। उन्होंने कहा कि इसे ही मुख्‍यमंत्री बना दो। क्या तुम्हें लगता है कि हमें समझ नहीं हैं? क्या हम यहां कंचे खेलने आए हैं? ALSO READ: Marathwada Flood : महाराष्ट्र में बारिश ने मचाई तबाही, मराठवाड़ा में गई 86 लोगों की जान
 
पवार शुक्रवार को धाराशिव जिले के भूम-परांडा तालुका के एक गांव में बाढ़ प्रभावित किसानों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान एक किसान ने पूछा कि क्या सरकार किसानों के लिए कर्ज़ माफी की घोषणा करेगी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसे ही मुख्यमंत्री बना दो। उन्होंने सवाल किया कि क्या तुम्हें लगता है हमें समझ नहीं है? क्या हम यहां कंचे खेलने आए हैं? सुबह 6 बजे से काम कर रहा हूं। तुम काम करने वालों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हो।
 
उन्होंने कहा कि वे इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहते और सच बोलना ही पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केंद्र से भी मदद मांगेगी। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजने की बात भी कही।
 
गौरतलब है कि भारी बारिश की वजह से 20 सितंबर से मराठवाड़ा के जिलों में बाढ़ से हालात हैं। अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 हजार हेक्टेयर से ज्यादा की फसलें बर्बाद हुई हैं। राज्य सरकार ने 2,215 करोड़ रुपए की राहत राशि की घोषणा की है।
 
यह पहली बार नहीं है, जब पवार अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे हों। हाल ही में अजित पवार का महिला IPS अधिकारी अंजना कृष्णा से बहस का वीडियो सामने आया था।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी सांसद

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख