सम्बंधित जानकारी
- फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, लाडकी बहिन लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य
- मराठवाड़ा में भारी बारिश से हाहाकार, वायुसेना और सेना ने फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
- संजय राऊत ने अजित पवार को बताया मूर्ख नेता, कहा उनमें पाकिस्तानी खून बहता है
- पूर्व CM-रक्षा मंत्री को नहीं जानते अजित पवार, महिला ने नाम लिया तो बोले- कौन पर्रिकर
- मुंबई में सेना की वर्दी में आया, अग्निवीर संतरी से राइफल लेकर फरार, क्या बोली सेना
एकनाथ शिंदे का एक्स अकाउंट हैक, 35-40 मिनट में रिकवर हुआ अकाउंट
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट रविवार को हैक हो गया। हैकर्स ने पाकिस्तान और तुर्किये के झंडे पोस्ट किए और लाइव स्ट्रीमिंग भी डाली।
Eknath Shinde X Account Hack: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट रविवार को हैक हो गया। हालांकि करीब 35-40 मिनट बाद इसे साइबर पुलिस ने वापस हासिल कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अकाउंट हैक होने का पता उस समय चला जब शिंदे के अकाउंट से पाकिस्तान और तुर्किये के झंडे पोस्ट किए गए। हैकर्स ने अकाउंट पर लाइव स्ट्रीमिंग भी पोस्ट की।
अधिकारियों ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस को तुरंत जानकारी दी गई। शिंदे की एक्स टीम ने साइबर अपराध पुलिस और एक्सपर्ट्स की मदद से लगभग 30 से 45 मिनट में ही उनका अकाउंट वापस हासिल कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम एशिया कप सुपर 4 का मुकाबला है। कहा जा रहा है कि मैच से पहले की गई इस हरकत के पीछे पाकिस्तानी हैकर्स का हाथ हो सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta
