सम्बंधित जानकारी
- क्या महाराष्ट्र में बंद होने वाली है लाडकी बहिन योजना, डिप्टी सीएम शिंदे का बड़ा बयान
- क्या महाराष्ट्र में बंद होगी लाडकी बहिन योजना, डिप्टी CM अजित पवार ने दिया जवाब
- महाराष्ट्र का बजट, लाडकी बहिनों के लिए 36000 करोड़ रुपए
- लाडकी बहन योजना का किसे मिला सबसे ज्यादा लाभ, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए आंकड़े
- 'लाडकी बहिन' के लाभार्थियों की घटी संख्या, अपात्रों से नहीं लिए जाएंगे पैसे वापस
फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, लाडकी बहिन लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य
ladki bahin yojana : महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। इस प्रक्रिया पूरी करने के लिए 2 महीने का समय दिया गया है। जुलाई 2024 में शुरू की गई इस योजना के तहत 2.25 करोड़ महिलाओं को 1500 रुपए मिलते हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि योजना के सभी लाभार्थियों के लिए एक वेब पोर्टल पर ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। उनसे अनुरोध है कि वे अगले दो महीनों में ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि यह प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है और योजना में पारदर्शिता बनाए रखने तथा पात्र महिलाओं को नियमित लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी को इसे पूरा करना चाहिए। यह प्रक्रिया भविष्य में अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी उपयोगी होगी।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना : पारदर्शकतेला सर्वोच्च प्राधान्य !
— Aditi S Tatkare (@iAditiTatkare) September 18, 2025
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेतील सर्व लाभार्थी भगिनींसाठी https://t.co/gBViSYZxcm या वेब पोर्टलवर e-KYC सुविधा उपलब्ध करून देण्यात आली आहे. योजनेच्या सर्व लाभार्थी भगिनींनी आजपासून पुढील २ महिन्यांच्या आत…
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के माध्यम से 21 से 65 आयु वर्ग की उन महिलाओं को 1,500 रुपए की मासिक सहायता प्रदान करती है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं है।
edited by : Nrapendra Gupta
