मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. silver drops rs 21000 in just an hour after hitting life time high of rs 2.5 lakh
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 29 दिसंबर 2025 (18:03 IST)

Silver Price Crash : 2.5 लाख छूते ही चांदी धड़ाम, 1 घंटे में 21500 रुपए की भारी गिरावट, सेफ-हेवन डिमांड में क्यों दिखी ठंडक

silver
silver price crash News : चांदी सोमवार को उस समय औंधे मुंह गिर पड़ी जब उसने ढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम के हाई लेवल को छुआ। इसके कुछ देर बाद ही 1 घंटे में चांदी में 21000 रुपए से ज्यादा की भारी गिरावट आई। MCX पर मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी फिसलकर 2,33,120 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price crast today) पर आ गई। इससे निवेशक भौंचक्का रह गए। आखिर किस फैसले के कारण चांदी में इतनी बड़ी गिरावट आई।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक मुनाफावसूली और भू-राजनीतिक माहौल के ठंडा पड़ने का नतीजा है। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचते ही ट्रेडर्स ने मुनाफा काटना शुरू किया और सेफ-हेवन डिमांड में अचानक ठंडक दिखी। आज सुबह मार्केट खुलते ही चांदी में अचानक तेजी आई और कीमत 2,54,174 रुपए प्रति किलोग्राम के हाई लेवल पर पहुचं गई। 1 बजे के आसपास इसमें तेजी से गिरावट आई और 2.34 लाख के आसपास कारोबार करने लगी। यानी चांदी में 21,500 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई।
सोना और चांदी जैसे सेफ-हेवन एसेट्स पर दबाव तब बढ़ा जब रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की उम्मीदें मजबूत हुईं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात के बाद संकेत मिले कि शांति समझौते के ज्यादातर बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है।  Edited by : Sudhir Sharma