शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Will gold become cheaper in 2026? Silver also surprised, why is it becoming the choice of investors
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 22 दिसंबर 2025 (16:03 IST)

Gold : क्या 2026 में सस्ता होगा सोना, चांदी ने भी चौंकाया, क्यों बन रहे हैं निवेशकों की पसंद

gold silver
Gold and silver Price : सोने को हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है। इस साल अब तक करीब 67% चढ़ चुका है। चांदी की कीमतों में 1 लाख रुपये से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अब लोगों के मन में यह प्रश्न उठने लगा है कि क्या 2026 में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी।

दुनिया में बढ़ते तनाव, ब्याज दरों में कटौती और डॉलर की कमजोरी के कारण सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। सोमवार की बात करें तो देशभर में सोने के भाव में एक बार फिर बढ़त हुई है। इसके बाद सोना 1190 रुपए महंगा हुआ है। चांदी 5710 रुपए महंगी हुई है।
 
भारत में भी सोना ऑलटाइम हाई पर है और निवेशकों की सुरक्षित विकल्प के तौर पर इसमें रुचि बढ़ी है। चांदी भी रिकॉर्ड तोड़ने में पीछे नही है। चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई। MCX पर सिल्वर में 2.39% की बढ़त देखने को मिली और चांदी 2,13,412 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इंटरनेशनल मार्केट में सिल्वर स्पॉट के दाम में 2.7 प्रतिशत की बढ़ आई और चांदी ने ऐतिहासिक कीमत 4391.92 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा छू लिया। 
 
क्या अमेरिका है कारण 
दुनियाभर के अलग-अलग कोनों में हो रहे युद्ध, अमेरिका की ओर से ट्रेड डील में हो रही देरी से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही है. कमजोर डॉलर,जियोपॉलिटिकल टेंशन ने सोने को निवेशकों का सबसे भरोसेमंद साथी बना दिया है। सोने-चांदी की कीमत में आ रही इस जबरदस्त तेजी के पीछे अमेरिका बड़ा कारण बनकर सामने आ रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से एक बार फिर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना है। ब्याज दर में कटौती की उम्मीद बढ़ने के साथ ही निवेशकों का रुझान सेफ हैवन गोल्ड-सिल्वर की ओर बढ़ गया है। ब्याज दरों में कटौती की हलचल ने सोने-चांदी की मांग और कीमत दोनों को बढ़ा दिया है।
 
क्या 2026 में घटेंगी कीमतें
अब क्या अगले साल सोने की कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है तो विश्लेषकों का मानना है कि सोने की कीमत में फिलहाल बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं के बराबर है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में इसी तरह कटौती होती रही तो साल 2026 में गोल्ड की कीमत 4,000 डॉलर से 4,500 डॉलर प्रति औंस तक रह सकता है। हालांकि प्रॉफिट बुकिंग के चलते बीच-बीचे में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
iPhone यूजर्स के लिए iOS 26 को लेकर Apple ने दिया बड़ा अपडेट