kalsarpa dosh calculator
✕

महाराष्‍ट्र में राजनीतिक संग्राम : 11 में से 7 विधायक NCP में लौटे, नहीं माने अजीत पवार

Updated: मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (08:44 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में भाजपा ने भले ही अजीत पवार के साथ सरकार बना ली हो, देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं लेकिन NCP, शिवसेना और कांग्रेस ने अभी तक ‍अपनी हार नहीं मानी है। शनिवार शाम NCP की बैठक में 7 ऐसे विधायक भी शामिल हैं जो फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थे।
 
इस तरह शरद पवार भतीजे अजीत पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। सुबह अजीत पवार के साथ नजर आ रहे 11 में से 7 विधायकों के NCP में लौटने से आज ही उपमुख्यमंत्री बने दिग्गज को बड़ा झटका लगा है। शरद पवार ने अजीत पवार के साथ बात कर उन्हें भी मनाने की कोशिश की लेकिन वह अभी भी अड़े हुए हैं। 
 
राज्यपाल ने फडणवीस सरकार को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करने का समय दिया है जबकि NCP, कांग्रेस और शिवसेना का दावा है कि उसके पास बहुमत है और वह फडणवीस के बहुमत साबित करने में विफल होने के बाद सरकार बनाने का दावा करेगी।

इस बीच उद्धव ठाकरे ने भी मुंबई के ललित होटल में बैठक कर रहे हैं। शिवसेना विधायकों के फोन जब्त कर लिए थे। सूत्रों के अनुसार, शिवसेना और NCP अपने विधायकों को जयपुर भेज सकते हैं जबकि कांग्रेस विधायकों को भोपाल भेजा जा सकता है। बैठक में 42 विधायक पहुंचे।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख