dharma sangrah
✕

Maharashtra में सियासी घमासान पर अमित शाह ने कहा- चिंता मत कीजिए, सब ठीक होगा

Updated: सोमवार, 18 नवंबर 2019 (10:59 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार बनाने को लेकर घमासान मचा हुआ है। दावा है कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में फॉर्मूला तैयार है। बस कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया की मुहर का इंतजार है। दिल्ली में सोनिया गांधी और शरद पवार के बीच महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसी बैठक में फॉर्मूले पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।
ALSO READ: महाराष्ट्र में अभी भी सस्पेंस बरकरार, अयोध्या में साधु-संतों में विवाद, देश की 20 बड़ी खबरों पर एक नजर
इस बीच रविवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में मोदी और शाह के महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर बयान आया। सर्वदलीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ रामदास आठवले और शिवसेना सांसद विनायक राउत बाहर निकले। जब आठवले ने राउत को पीएम की ओर बढ़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्रीजी महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कुछ कीजिए।
 
पीएम यह कहते हुए आगे बढ़ गए कि आज बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि है और वे महान नेता थे। इसके बाद आठवले ने अमित शाह से कहा कि अमित भाई, आप कुछ करेंगे तो सरकार बन जाएगी। इस पर शाह ने कहा कि आप चिंता मत कीजिए, सब ठीक होगा।
 
इधर शिवसेना के संजय राउत ने फिर एक बार बीजेपी पर निशाना साधा। राउत ने कहा कि अपने को ही भगवान मानने वाली सोच गलत है। हमने हमेशा एनडीए का साथ दिया। उन्होंने बीजेपी को लेकर तंज किया कि बड़े-बड़े बादशाह आए और गए। एनसीपी प्रमुख शरद पवार दिल्ली पहुंच गए हैं और माना जा रहा है कि आज सोमवार शाम वे कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक कर सकते हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अयोध्या से जनकपुर धाम का सफर अब बेहद आसान, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

अगला लेख