Hanuman Chalisa
✕

क्या BJP को छोड़ रही हैं पंकजा मुंडे? 12 दिसंबर को करेंगी बड़ा ऐलान

Updated: सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (11:18 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा के हाथ से सत्ता आते-आते फिसल गई, लेकिन इस बीच भाजपा नेता पंकजा मुंडे के ट्विटर प्रोफाइल से बीजेपी हटाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। पंकजा मुंडे ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वे पिता गोपीनाथ मुंडे की जन्मदिन के मौके 12 दिसंबर को अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर बड़ा ऐलान करने वाली हैं।
 
ALSO READ: BJP सांसद का दावा, केंद्र के 40000 करोड़ रुपए बचाने के लिए देवेन्द्र फडणवीस को बनाया गया 80 घंटे का CM
 
पंकजा मुंडे को विधानसभा चुनावों में अपने गढ़ परली से अपने चचेरे भाई धनंजय मुंडे से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले भी पंकजा ने फडणवीस के खिलाफ मोर्चा खोलने के संकेत दिए थे।
 
पंकजा मुंडे ने अपनी फेसबुक पेज पर लिखा कि चुनाव परिणाम आए, उसके बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया, कोर कमेटी की बैठक, पार्टी की बैठक , यह सब आपने देखा।
चुनाव में मिली हार के बाद मैंने मीडिया के सामने जाकर अपनी हार स्वीकारी और विनती की कि हार की जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ मेरी है।
 
ALSO READ: क्या बुलैट ट्रेन पर ब्रेक लगाने जा रही है महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार
 
पंकजा मुंडे ने पिता गोपीनाथ मुंडे की जन्मदिन के मौके पर 12 दिसंबर को समर्थकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि वे 8-10 दिन में बड़ा फैसला लेंगी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पंकजा कहीं बीजेपी से बागी तो नहीं हो रही हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख