Hanuman Chalisa

BJP ने महाराज शिवाजी की धरती पर किया 'फर्जिकल स्ट्राइक' : उद्धव ठाकरे

Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2019 (14:15 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में रातभर चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद सरकार बनाने में विफल रही शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा है कि यह छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती पर 'फर्जिकल स्ट्राइक' है और राज्य की जनता इसका करारा जवाब देगी।
 
ठाकरे ने राकांपा नेता शरद पवार के साथ शनिवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में यह राजनीतिक घटनाक्रम रात के अंधेरे में हुआ जो चौंकाने वाला है। शिवसेना अंधेरे में नहीं बल्कि जो भी करती है, दिन के उजाले में करती है।
 
ALSO READ: मेरे पास नंबर, सरकार हम बनाएंगे, अजित के साथ जाने वाले विधायकों पर होगी कार्रवाई : शरद पवार
 
उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि वे तोड़ने का काम करते हैं और हम जोड़ने का काम करते हैं। हरियाणा और कई अन्य राज्यों में किस तरह से लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हुआ है यह पूरे देश ने देखा है।
 
ALSO READ: मेरे पास नंबर, सरकार हम बनाएंगे, अजित के साथ जाने वाले विधायकों पर होगी कार्रवाई : शरद पवार
 
महाराष्ट्र में भी सत्ता पाने के लिए जो खेल किया गया है, उसको भी पूरा देश और महाराष्ट्र की जनता देख रही है और उसका उन्हें परिणाम भुगतना पड़ेगा।
 
कांग्रेस नेता अहमद पटेल तथा केसी वेणुगोपाल को भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होना था, लेकिन आखिरी समय में घोषणा की गई कि कांग्रेस संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शामिल नहीं होगी। इस बीच कांग्रेस ने भी महाराष्ट्र में हुए घटनाक्रम को राजनीतिक कुटिलता तथा जनादेश के साथ धोखा करार दिया है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख