Hanuman Chalisa

शरद पवार को साधने में जुटी BJP, राउत बोले- हमारे पास 165 विधायकों का समर्थन, 10 मिनट में बहुमत कर देंगे साबित

Updated: रविवार, 24 नवंबर 2019 (11:11 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में आज भी सियासी संग्राम जारी है। शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि हमारे पास 165 विधायकों का समर्थन है। राज्यपाल हमें मौका दें तो हम 10 मिनट में बहुमत साबित कर देंगे। इधर मीडिया में खबरें हैं कि बीजेपी एनसीपी प्रमुख शरद पवार को साधने की कोशिश में जुट गई है।
 
बीजेपी नेता और सांसद संजय काकडे शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे। संजय काकडे को शरद पवार का बेहद करीबी माना जाता है। एनसीपी नेता जयंत पाटिल भी शरद पवार के घर पहुंचे। हालांकि नेताओं में क्या बातचीत हुई, इसका ब्योरा सामने नहीं आया है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की याचिका पर 11.30 बजे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
 
ALSO READ: भारतीय राजनीति के इन धुरंधर चाचाओं के लिए चुनौती बने भतीजे
 
सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की तरफ से कपिल सिब्बल जिरह करेंगे। वहीं एनसीपी के लिए अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का पक्ष अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल रखेंगे। बीजेपी के लिए मुकुल रोहतगी पैरवी करेंगे। खबरें हैं कि कांग्रेस ने अपने विधायकों को जे डब्ल्यू मैरियट होटल में शिफ्ट करने का फैसला किया है।
 
यह होटल मुंबई के अंधेरी इलाके में है। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने ट्वीट कर कहा है कि एक और पार्टी के गायब विधायक ने आने के संकेत दे दिए हैं। एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि पार्टी के साथ अभी 49-50 नेता हैं। 1-2 और आने वाले हैं। महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना की सरकार ही बनेगी।  
 
पवार की विधायकों को चेतावनी : एनसीपी सूत्रों ने बताया कि शरद पवार ने विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आपको बीजेपी के साथ जाना है तो जाइए। मगर पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने का नतीजा आपने इस चुनाव में देखा ही होगा। उसके बाद दलबदल कानून के तहत आप लोगों पर कार्रवाई की जाएगी और आप सीएम पद के मतदान में भाग नहीं ले पाएंगे।
 
शरद पवार ने कहा कि अगर मध्यावधि चुनाव होता है तो हम तीनों पार्टियां शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे और बीजेपी का राज्य से पत्ता साफ हो जाएगा। तो आप लोग देख लो कि किस तरफ आप लोगों को रहना है। जनता इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करती। निर्णय आपको लेना है।
Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

7.8% विकास दर पर गदगद हुए पीएम मोदी: बोले- दुनिया संकटों में फंसी है, फिर भी तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

100% स्वदेशी AK-203 'शेर': अमेठी में तैयार हुई देश की पहली पूरी तरह देसी गन, जानिए INSAS के मुकाबले कितनी घातक है भारतीय सेना की नई राइफल!

गुजरात विधानसभा का 3 दिवसीय मानसून सत्र 9 सितंबर से: पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के बाद शुरू होगी कार्यवाही

अगस्त में बारिश ने किया निराश, गर्मी ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड; सितंबर में भी कम बारिश का अनुमान

नेपाल: विनाशकारी बाढ़ से उबरने के लिए 4-5 अरब डॉलर की दरकार

अगला लेख