dharma sangrah

Exit Poll : महाराष्ट्र में फिर भाजपा-शिवसेना सरकार

Updated: सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (20:10 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सत्ता पर भाजपा-शिवसेना का भगवा गठबंधन एक बार फिर काबिज हो सकता है। एक्जिट पोल (Exit Poll) के शुरुआती रुझानों में इस तरह के संकेत मिल रहे हैं।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को 166 से 194 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अलग-अलग देखें तो भाजपा को 109 से 124, जबकि शिवसेना को 57 से 70 सीटें मिल सकती हैं।

दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन कांग्रेस और एनसीपी के खाते में 72 से 90 सीटें मिल सकती हैं अर्थात एक बार फिर यह गठबंधन सत्ता से दूर होता दिखाई दे रहा है। निर्दलीय एवं अन्य दलों के खाते में 22 से 34 सीटों जा सकती हैं।

दूसरी ओर एबीपी-सी वोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 204 सीटें तक मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस-एनसीपी 69 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 15 सीटें जा सकती हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो भगवा गठबंधन को 46 प्रतिशत, कांग्रेस- एनसीपी को 37 एवं अन्य को 17 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इस पोल के मुताबिक भाजपा राज्य में अपने बूते भी सरकार बना सकती है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान संपन्न हो चुका है। महाराष्ट्र में 55.33 फीसदी मतदान हुआ है। 

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

अगला लेख