dharma sangrah
✕

Maharashtra में मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का इस्तीफा

Updated: मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (15:43 IST)
मुंबई। करीब 80 घंटे तक महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री रहे देवेन्द्र फडणवीस ने अन्तत: मंगलवार को मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बुधवार शाम 5 बजे तक बहुमत साबित करने का आदेश दिया था।
 
ALSO READ: Maharashtra : क्या चाचा शरद पवार के पास लौट आए हैं अजित पवार?
 
फडणवीस ने कहा कि जनता भाजपा और शिवसेना को जनादेश दिया था। हमने शिवसेना के साथ चुनाव लड़ा था। लेकिन 50-50 फॉर्मूले पर कोई बात नहीं हुई थी। जो बात हुई ही नहीं उस पर शिवसेना अड़ी रही।

उन्होंने कहा कि कभी भी शिवसेना के साथ ढाई-ढाई साल के मुख्‍यमंत्री की बात नहीं हुई। भाजपा को 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी थी। उन्होंने दूसरे दलों के साथ बातचीत की, हमें धमकी दी, लेकिन हम उनकी मांगों के आगे नहीं झुके। चूंकि बहुमत नहीं होने के कारण भाजपा ने सरकार बनाने से इंकार किया था।

इसके बाद शिवसेना और एनसीपी को भी राज्यपाल ने सरकार बनाने का अवसर दिया था, लेकिन जब कोई सरकार नहीं बना पाया तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।  
 
उद्धव बनेंगे 5 साल के लिए मुख्‍यमंत्री : दूसरी ओर शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा है कि ‍उद्धव ठाकरे 5 साल के लिए मुख्‍यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि अब अजित पवार भी हमारे साथ हैं। आज शाम 5 बजे होने वाली शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की बैठक में उद्धव ठाकरे को नेता चुनेंगे।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

राजस्थान में हार के बाद MP BJP अलर्ट, 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी 'सेवा दूत'; 2028 चुनाव से पहले टटोलेगी नब्ज

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अगला लेख