Daily Horoscope
✕

वर्ली में लगे पोस्टर, आदित्य ठाकरे को बताया भावी मुख्यमंत्री

Updated: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (12:06 IST)
वर्ली। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और ठाकरे परिवार के चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य आदित्य ठाकरे की बड़ी जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने वर्ली में पोस्टर लगाकर उन्हें जीत की बधाई दी। इस पोस्टर में उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताया गया है।
 
आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट पर राकांपा के अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी सुरेश माने को 70,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से हराया। आदित्य को इस चुनाव में 89248 मत मिले जबकि सुरेश माणे को 21821 और गायकवाद को महज 6572 वोट मिले है। 
 
चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आदित्य ठाकरे ने कई रोडशो किए थे। उन्होंने आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटने जैसे मुद्दे उठाए थे।
 
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में जनता के जनादेश को स्वीकार किया और कहा कि यह सिर्फ जनादेश है और भारी जीत या क्लीन स्वीप नहीं है। एनडीए सरकार की तस्वीर साफ होने के बाद गुरुवार शाम शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने साफ किया कि वह अपने 50-50 के फॉर्मूले पर अडिग हैं। इसके तहत राज्य में दोनों ही पार्टियों को मुख्यमंत्री पद ढाई ढाई साल के लिए मिलेगा।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

अगला लेख