Hanuman Chalisa

क्या दिल्ली में फाइनल हो गया महाराष्ट्र के CM का नाम, आज सस्पेंस हो जाएगा खत्म

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2024 (19:13 IST)
Maharashtra Assembly Election Results 2024 : महाराष्ट्र में महायुति को प्रचंड जीत के बाद अब मुख्ममंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे फिर मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर देवेंद्र फडणवीस की इस पर वापसी होगी। या फिर बीजेपी अपने फैसले से चौंकाएगी। खबरों के मुताबिक महायुति के तीनों घटकों के नेता आज दिल्ली पहुंचेंगे। देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना) और अजित पवार (एनसीपी) बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे। इसमें मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला लिया जाएगा। महायुति को महाराष्ट्र में महाजीत मिली है। 
ALSO READ: Maharashtra : 30 घंटे में CM तय नहीं तो महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन, जानिए क्या कहता है नियम
देवेन्द्र फडणवीस का पर सभी की नजरें : महायुति ने 235 सीटें जीती हैं। इसमें बीजेपी 132 और शिवसेना को 57 और अजित पवार को 41 सीटें हैं। सभी की नजर भाजपा नेता एवं निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर है जिन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। 
 
ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी पार्टी ने राज्य में 149 सीट पर चुनाव लड़कर 132 सीट जीत ली। महाराष्ट्र के मंत्री एवं शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायकों का मानना है कि एकनाथ शिंदे को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहना चाहिए।
ALSO READ: शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन अदाणी मुद्दे पर विपक्ष का भारी हंगामा, नहीं चले दोनों सदन
यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री पद के लिए कोई ‘फार्मूला’ तय किया जा रहा है तो पवार ने कहा, ‘‘कोई फार्मूला चर्चा में नहीं है। हम तीनों (सहयोगी) एक साथ बैठेंगे और मुख्यमंत्री पद पर चर्चा करेंगे।’’
 
उन्होंने कहा कि कल राकांपा ने मुझे विधानसभा में पार्टी का नेता चुना। एकनाथ शिंदे को भी विधानसभा में शिवसेना का नेता चुना गया और भाजपा भी ऐसा ही करेगी। हम एक साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे और एक स्थिर सरकार देंगे।’’ इनपुट भाषा 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

अगला लेख