1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
  4. Maharashtra elections NCP SC second list of candidates

शरद पवार की NCP ने जारी की 22 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Maharashtra elections 2024
Maharashtra elections 2024 : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने अब तक 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।
 
नासिक जिले के डिंडोरी से सुनीता चारोस्कर को विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाया गया है, जिन्हें अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने मैदान में उतारा है। पार्टी विधायक संदीप क्षीरसागर को बीड से मैदान में उतारा गया है।
 
उम्मीदवारों की नवीनतम सूची जारी करते हुए राकांपा (एसपी) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि उम्मीदवारों की जीत की संभावना के आधार पर निर्णय लिए जा रहे हैं।
 
गौरतलब है कि इस चुनाव में राकांपा एससी, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी के महागठबंधन का मुकाबला भाजपा, शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित की महायुति से है। महाराष्‍ट्र विधानसभा की 288 सीटें के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा होगी। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार