suvichar

हुसैन दलवई ने RSS को बताया आतंकी संगठन, बच्चों को हिंसा सिखाता है

Updated: शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (15:53 IST)
Maharashtra elections 2024 : महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने राष्‍ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर एक विवादित बयान दिया है। दलवई ने आरएसएस को आतंकी संगठन करार देते हुए दावा कि वह बच्चों को हिंसा सिखाता है। वह बच्चों को सिर्फ झूठ बोलना, हिंसा, महात्मा गांधी की वजह से भारत का बंटवारा हुआ जैसी चीजें सिखाता है। 
 
दलवई ने दावा किया कि आरएसएस एक आतंकी संगठन है और इसका सबूत मेरे पास है। पहला सबूत ये है कि जनसंघ के संस्थापक की हत्या कर दी गई थी, इसकी जांच के लिए बलराज मधोक के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई थी। मधोक की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। बाद में उन्होंने एक किताब में इस रिपोर्ट के बारे में सबकुछ बता दिया। 
 
दिलवई आरोप लगाया कि महात्मा गांधी की हत्या के लिए RSS जिम्मेदार है, लेकिन उन्होंने कभी इसके लिए माफी नहीं मांगी। इन लोगों ने कभी ये नहीं कहा कि महात्मा गांधी हत्या उनकी गलती की वजह से हुई।

इससे पहले 2018 में भी हुसैन दलवई ने तीन तलाक पर विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि मुस्लिमों ही नहीं, हिंदू, सिख आदि सभी धर्मों में महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। हर सोसायटी में पुरुषों का ही वर्चस्व है। यहां तक की भगवान राम ने भी संदेह के आधार पर सीता को छोड़ दिया था। 
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

अगला लेख